मां के पास सो रही थी मासूम, मुंह दबाकर उठा ले गया दरिंदा, डेढ़ घंटे बाद इस हाल में छोड़ा

Published : Jan 25, 2020, 04:03 PM ISTUpdated : Jan 25, 2020, 04:06 PM IST
मां के पास सो रही थी मासूम, मुंह दबाकर उठा ले गया दरिंदा, डेढ़ घंटे बाद इस हाल में छोड़ा

सार

पुलिस बच्ची से उसके घर का पता पूछ कर पहले घर ले गई, जहां से परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और फिर सुबह में जिला महिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आजमगढ़ (Uttar Pradesh) मां के पास बारामदे में सो रही छह साल की मासूम बच्ची को दरिंदा उठा ले गया। इसके बाद रेप किया और बेहोशी की हालत में सिवान में छोड़कर फरार हो गया। वहीं, डेढ़ घंटे बाद रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को घटना की जानकारी हुई।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस बच्ची को पहले उसके घर ले गई, फिर उसे जिला महिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

रोने की आवाज से हुई जानकारी
रात में लगभग डेढ़ बजे ग्रामीणों को बच्ची के सिसकने की आहट सुनाई दी। जिस पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। हालत देखने के बाद उन्हें समझने में देर नहीं लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस बच्ची से उसके घर का पता पूछ कर पहले घर ले गई, जहां से परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और फिर सुबह में जिला महिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस तरह की दरिंदगी
छह वर्षीया मासूम शुक्रवार की रात घर के बाहर स्थित बारामदे में मां के पास सो रही थी। अनुमान है कि रात करीब 12 बजे अज्ञात व्यक्ति उसे सोते हुए ही मुंह दबा कर पड़ोस में स्थित चट्टी के पास ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर लहुलुहान व अर्ध बेहोशी की हाल में उसे छोड़ कर फरार हो गया। 


अस्पताल पूछताछ करने पहुंचे डीआईजी
सुबह डीआईजी सुबास चंद्र दूबे, एसपी त्रिवेणी सिंह भी महिला अस्पताल पहुंच कर बच्ची का हाल लिया। इस दौरान बच्ची से पूछताछ भी की गई। डीआईजी ने मीडिया से कहा कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार करने का निर्देश दिया जा चुका है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!