सास-ससुर की शिकायत करने थाने गई बहू, रात भर बंधक बनाकर इंस्पेक्टर ने किया रेप


महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रात में तैनात एक इंस्पेक्टर ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद वह कई दिन तक डर के कारण चुप रही। महिला ने एसपी ग्राणीण प्रद्युम्न सिंह से शिकायत किया। उन्होंने बताया कि मामले में सीओ गोविंद नगर को जांच के लिए कहा गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Ankur Shukla | Published : Mar 8, 2020 2:49 AM IST / Updated: Mar 08 2020, 09:43 AM IST

कानपुर (Uttar Pradesh) । रक्षक ही भक्षक हो गए हैं। शहर पुलिस की खाकी वर्दी का दामन दागदार हो गया। नौबस्ता निवासी एक महिला ने थाने पर तैनात रहे इंस्पेक्टर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है सास ससुर से उसका विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत लेकर गई थी, मगर थाने में ही रात रोककर उसके साथ इंस्पेक्टर ने दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस त्वरित एक्शन लेने की बजाय मामले की जांच कराने की बात कह रही है।

इस तरह पहुंची थाने
महिला कल्याणपुर में रहकर नौकरी कर रही है। उसने बताया कि सवा साल पहले उसका सास-ससुर से विवाद का मामला थाने पहुंचा था। नौबस्ता में समाधान दिवस के दिन वह फरियाद लगाने पहुंची तो नोकझोंक हो गई। एक सिपाही ने खींचने की कोशिश की तो उससे हाथापाई हो गई। इसके बाद सिपाहियों ने उसे पकड़कर थाने में बिठा लिया। रात भर वह थाने में ही रही।

Latest Videos

रात में किया रेप
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रात में तैनात एक इंस्पेक्टर ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद वह कई दिन तक डर के कारण चुप रही।

सीओ करेंगे मामले की जांच
महिला ने एसपी ग्राणीण प्रद्युम्न सिंह से शिकायत किया। उन्होंने बताया कि मामले में सीओ गोविंद नगर को जांच के लिए कहा गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व