इतने में कार खरीदी जा सकती है, जितने का यह बकरा है

Published : Aug 07, 2019, 04:16 PM IST
इतने में कार खरीदी जा सकती है, जितने का यह बकरा है

सार

इस बकरे को देखकर आपका क्या ख्याल है? यह कोई साधारण बकरा नहीं है। इस बकरे का वजन, इसकी कीमत और इसका खान-पान सबकुछ खास है। जब आप इस बकरे की खूबी जानेंगे, तो दांतों तले उंगुली दबा लेंगे।

हमीरपुर. यह बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर कोई यह जानने पहुंचता है कि आखिर यह बकरा इतना लंबा-तगड़ा कैसे बना? आइए आपको बताते हैं कि यह बकरा क्यों खास है। करीब 220 किलो वजनी इस बकरी की बोली करीब 8 लाख रुपए लग चुकी है। यह बकरे को काजू-किशमिश, बादाम-अखरोट जैसे ड्राय फूट खाता है। बुजुर्ग और बकरों के विशेषज्ञ अनवर मिर्जा बताते हैं कि सालभर पहले इस बकरे को खरीदा गया था। तब यह इतना हष्ट-पुष्ट नहीं था। उसकी डाइट प्लान करके उसे इतना ताकतवर बनाया गया। वे कहते हैं कि यह बकरा हिंदुस्तान के चुनिंदा बकरों में से एक है।

11 या 12 को मनाई जा सकती है ईद
ईद चांद के दिखने पर निर्भर होती है। इस बार बकरा ईद या ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा 11 या 12 अगस्त को मनाई जाएगी। बकरा ईद मीठी ईद के 2 महीने बाद आती है।

ईद से जुड़ी कहानी
इस्लाम में हजरत इब्राहिम को अल्लाह का पैगंबर कहते हैं। वे 90 साल के हुए, लेकिन उनके घर में कोई संतान नहीं हुई। तब उन्होंने खुदा की बंदगी की इसके बाद उनके यहां बेटे इस्माइल का जन्म हुआ। एक दिन उन्हें सपना आया, जिसमें उनसे सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने को कहा गया। इब्राहिम ने अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने की ठानी। लेकिन उनकी इबादत देखकर खुदा ने कुर्बानी को बकरे में बदल दिया। यानी इस्माइल कर जगह बकरे की कुर्बानी हो चुकी है। तब से खुदा की इबादत में बकरा ईद मनाई जाती है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी