स्कूल ने बच्चों को बाट दिए एक ही पैर के दोनों जूते, 'मंत्री जी' ने जांच के दिए आदेश

Published : Jul 23, 2019, 10:30 AM ISTUpdated : Jul 23, 2019, 10:31 AM IST
स्कूल ने बच्चों को बाट दिए एक ही पैर के दोनों जूते,  'मंत्री जी'  ने जांच के दिए आदेश

सार

प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जूता बाटनें को लेकर गड़बड़ी हुई है। बच्चों को एक ही पैर के दोनों जूते बांटने का आरोप लगा है।

लखनऊ:  प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जूता बांटने को लेकर भारी गड़बड़ी सामने आई है। बच्चों को एक ही पैर के दोनों जूते बांटने का आरोप है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने मामले की जांच के लिए निर्देश देते हुए, जांच कमेटी का गठन किया और दो दिन में रिपोर्ट्स पेश करने को कहा है। अनुपमा जायसवाल ने इस जांच कमेटी में बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह और विशेष सचिव आनन्द कुमार सिंह को सदस्य बनाया है। उनका कहना है कि जिनसे भी  किसी भी स्तर पर यह लापरवाही हुई है, उन्हें  सजा मिलेगी। विभाग में इस प्रकार की लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


जानकारी के मुताबिक, अब तक जितने भी जूते बाटें गए हैं, उनमें से 30% में किसी न किसी तरह की गड़बड़ीयां मिल रही है। लगभग दस हजार से अधिक जूतों में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। इसके अलावा मोजों की भी क्वालिटी बहुत खराब है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट