जालौन: चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी को दी ऐसी खौफनाक सजा, वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी

Published : Oct 01, 2022, 01:31 PM IST
जालौन: चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी को दी ऐसी खौफनाक सजा, वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी

सार

यूपी के जालौन में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर सो रही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वहीं पुलिस ने मृतका के बेटों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र पर शक होने चलते पति ने पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। यह मामला जालौन जिले में रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर का है। गांव निवासी रामप्रकाश यादव पुत्र नत्थू सिंह यादव ने घर में 7 साल के बेटे के साथ सो रही पत्नी संगीता देवी पर कुल्हाड़ी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी पति ने हमले के दौरान पत्नी के गर्दन, सिर और चेहरे पर वार किया था। हमले के दौरान हुई चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

7 साल के मासूम बेटे के सामने घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि पति रामप्रकाश और उसकी पत्नी संगी की उम्र में काफी अंतर था। जिस वजह से वह संगीता के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों दंपति के बीच में अक्सर झगड़ा भी होता था। वहीं बीते शुक्रवार को करीब 12 बजे इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान गांव और घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान संगीता अपने सबसे छोटे बेटे कृष्णा के साथ घर के अंदर सो रही थी। तभी आरोपी रामप्रकाश ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
इस दौरान मां के पास सो रहे कृष्णा ने अपनी मां को खून से लथपथ देखा तो वह डर के मारे जोर-जोर से शोर मचाने लगा। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर घर के सदस्य मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजनों ने खून से लथपथ संगीता को इलाज के लिए फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पुत्रों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जालौन: शराब के नशे में युवक ने की छेड़खानी, गुस्साई युवती ने दोनों हाथों से दी ऐसी सजा, वीडियो वायरल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

KGMU Conversion Case : चैट्स, वीडियो और जाकिर नाइक से रिश्ते? जांच एजेंसियों की बढ़ी चिंता
आश्रम, वायरल वीडियो और मारपीट का आरोप, अनिरुद्धाचार्य महाराज फिर विवाद में