जालौन इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। जालौन जिले की 3 विधानसभा सीट पर भाजपा ने 2 सीट पर परचम लहराया है वहीं कालपी विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन से विनोद चतुर्वेदी ने जीत हासिल की है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 8:26 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 01:57 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ जालौन जिले की 3 विधान सभा सीटों में से 2 पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। माधोगढ़ सीट से भाजपा से मूलचंद निरंजन ने जीत हासिल की है। वहीं उरई सीट पर भाजपा से गौरीशंकर वर्मा ने जीत हासिल की है।  जालौन जिले (Jalaun District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में यहां भाजपा का दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। उरई इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Kalpi Election Results 2022 Live: कालपी विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन से विनोद चतुर्वेदी ने जीत हासिल की है। कालपी विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से छोटे सिंह, सपा गठबंधन से विनोद चतुर्वेदी, बसपा से श्याम पाल और कांग्रेस से उमा कांति प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के नरेंद्र पाल सिंह करीब 51 हजार वोटों से जीते थे।  

Latest Videos

Madhaugarh  Election Results 2022 Live: माधोगढ़ सीट से भाजपा से मूलचंद निरंजन ने जीत हासिल की है। माधोगढ़ सीट पर भाजपा से मूलचंद निरंजन, सपा गठबंधन से राघवेंद्र प्रताप सिंह, बसपा से शीतल कुशवाहा और कांग्रेस से सिद्धार्थ देवोलिया प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के मूलचंद ने करीब 46 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  

Orai  Election Results 2022 Live: उरई सीट पर भाजपा से गौरीशंकर वर्मा ने जीत हासिल की है। यह सुरक्षित सीट है। उरई सीट पर भाजपा से गौरीशंकर वर्मा, सपा गठबंधन से दयाशंकर वर्मा, बसपा से श्रीपाल और कांग्रेस से उर्मिला खाबरी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से गौरीशंकर वर्मा करीब 79 हजार वोटों से जीते थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान