UP Opinion Poll 2022 : वोटरों को भाजपा पर भरोसा, 56% लोगों की पसंद योगी आदित्यनाथ, मोदी का भी जादू चलेगा

Up Election 2022 opinion poll : इंडिया टीवी, जन की बात ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा के पास इस बार 39 से 40 फसदी तक वोट जा रहे हैं। सपा के खाते में अधिकतम 36 फीसदी, जबकि बसपा 13.5 फीसदी तक वोट पा सकती है। कांग्रेस इस बार 6 प्रतिशत वोटों में सिमट रही है। कांग्रेस से ज्यादा 7.5 फीसदी तक वोट अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलने की बात यूपी की जनता के बीच किए गए सर्वे में सामने आई है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2022 5:39 AM IST / Updated: Jan 17 2022, 02:07 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाइस में बाइसिकिल के दावों के बीच भाजपा (BJP) पर वोटरों का भरोसा बढ़ा है। प्रदेश की 403 सीटों पर 21 दिसंबर 2021 से 9 जनवरी 2022 तक किया गया ओपिनियन पोल बताता है कि यहां भाजपा 226 से 246 तक सीटें लाने वाली है। समाजवादी पार्टी का आंकड़ा 160 सीटों तक ही छू रहा है, जबकि बसपा 12 और प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस महज एक सीट पर सिमटती दिख रही है। 

किस पार्टी के खाते में कितने प्रतिशत वोट 
इंडिया टीवी, जन की बात ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा के पास इस बार 39 से 40 फसदी तक वोट जा रहे हैं। सपा के खाते में अधिकतम 36 फीसदी, जबकि बसपा 13.5 फीसदी तक वोट पा सकती है। कांग्रेस इस बार 6 प्रतिशत वोटों में सिमट रही है। कांग्रेस से ज्यादा 7.5 फीसदी तक वोट अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलने की बात यूपी की जनता के बीच किए गए सर्वे में सामने आई है। 

मुख्सयमंत्री के लिए कौन पसंदीदा उम्मीदवार



उत्तर प्रदेश के 56 फीसदी लोग योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पसंद करते हैं। बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी के 32 फीसदी लोगों की पसंद हैं। बसपा सुप्रीमो और चार बार उत्तर प्रदेश की सीएम बन चुकीं मायावती अब महज 9 फीसदी लोगों की पसंद हैं। हालांकि, इससे पहले किए गए सर्वे में उन्हें सिर्फ 2 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पसंद किया था। कांग्रेस महासचिव और यूपी के चुनाव की बागडोर संभाल रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा महज 2 फीसदी लोगों को सीएम कैंडिडेट के रूप में पसंद आती हैं। 

उत्तर प्रदेश में किस आधार पर पड़ेंगे वोट 

वोटों का आधारप्रतिशत
जाति और धर्म25
विकास20
कानून व्यवस्था20
महंगाई5
बेरोजगारी        10
योजनाओं का लाभ    18
अन्य         2


85 फीसदी लोगों ने माना- मोदी का फायदा मिलेगा
उत्तर प्रदेश के 85 फीसदी लोग मानते हैं कि विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी का फायदा यूपी की योगी सरकार को मिलेगा। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश में कराए गए विकास कार्य उत्तर प्रदेश में वोट खींचेंगे। हालांकि, 15 फीसदी का मानना है कि मोदी का फायदा उत्तर प्रदेश को नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि मोदी वाराणसी से सांसद हैं। पिछले दो महीनों में उन्होंने उत्तर प्रदेश के ताबड़तोड़ दौरे कर तमाम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया है। 

यह भी पढ़ें
Exclusive : केजरीवाल डरा हुआ कमजोर नेता है, वह पंजाब के मतदाता को बहका रहा है - धर्मवीर गांधी
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने माफियाओं को बताया सपा का ब्रांड एम्बेसडर, कहा- गठबंधन की सूची में है अपराधियों की भरमार
 

Share this article
click me!