BJP प्रदेश अध्यक्ष ने माफियाओं को बताया सपा का ब्रांड एम्बेसडर, कहा- गठबंधन की सूची में है अपराधियों की भरमार

Published : Jan 17, 2022, 11:01 AM IST
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने माफियाओं को बताया सपा का ब्रांड एम्बेसडर, कहा- गठबंधन की सूची में है अपराधियों की भरमार

सार

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव  ने दंगाइयों,  अपराधियों और माफिया को अपनी पार्टी का ब्रांड एम्बेसडर बना दिया है। सपा गठबंधन की पहली सूची से ही इनके का चाल-चरित्र पता चलता है। 

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janta party) में रविवार को सपा के 2 बार के एमएलसी घनश्याम लोधी, 4 बार के एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से बसपा के विधायक रहे ओम प्रकाश, बसपा नेता पूर्व आईएएस राम बहादुर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (swatantra dev singh) ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में चारों नेताओं को पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने दंगाइयों,  अपराधियों और माफिया को अपनी पार्टी का ब्रांड एम्बेसडर बना दिया है। सपा गठबंधन की पहली सूची से ही इनके का चाल-चरित्र पता चलता है। इनकी सूची में अपराधियों की भरमार है। इनके सहारे वह लोगों को डरा-धमकाकर अपने पक्ष में माहौल नहीं बना सकते। प्रदेश की जनता को सपाई गुंडे दोबारा नहीं चाहिए।

 इस दौरान पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए काम भाजपा ही कर रही है। प्रधानमंत्री की गरीब, पिछड़ा, दलित, वंचित वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की प्रतीक भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची देखकर अखिलेश ने हार स्वीकार कर ली है। अब अखिलेश और उसके नेता हिंसा और धमकी पर उतर आये हैं, जिसका जवाब जनता पुरजोर ढंग से देगी। जनता ने ठान लिया है कि दंगाराज वाली, गुण्डाराज वाली समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं चाहिए। उसने भाजपा को 300 प्लस सीटों का आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।

भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होकर समाजवादी पार्टी के एमएलसी घनश्याम लोधी व शैलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी के शिकोहाबाद से पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा तथा पूर्व आईएएस व बहुजन समाज पार्टी से मोहनलाल गंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बहादुर तथा समाजवादी पार्टी से फिरोजाबाद से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अन्त्योदय के विचार के साथ जनकल्याण के कार्यो से जुड़ने का संकल्प लिया।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा