जौनपुर: दिव्यांग दूल्हे को देखकर चढ़ा दुल्हन का पारा, घंटो चली पंचायत के बाद भी हुआ ऐसा हाल

Published : May 30, 2022, 11:40 AM ISTUpdated : May 30, 2022, 11:42 AM IST
जौनपुर: दिव्यांग दूल्हे को देखकर चढ़ा दुल्हन का पारा, घंटो चली पंचायत के बाद भी हुआ ऐसा हाल

सार

जौनपुर में रविवार को निकाह के बाद एक दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। यहां बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। दूल्हे के दिव्यांग होने का पता चलते ही यह पूरा मामला सामने आया। 

जौनपुर: यूपी में रविवार को हुए निकाह के बाद दुल्हन अपने ससुराल नहीं जा सकी। लिहाजा बारातियों को बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस आना पड़ा। इस मामले के पीछे का कारण था कि दूल्हे का एक पैर आंशिक रूप से दिव्यांग था। दुल्हन को जैसे ही इसकी भनक लगी तो उसने ससुराल जाने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद घंटों तक पंचायत चलती रही हालांकि नतीजा कुछ भी नहीं निकला। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। 

सौदनपुर गांव से तय हुई थी शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ले के रहने वाले हिमायत अली के बेटे शान मोहम्मद की शादी लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सौदनपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद जलील की पुत्री से तय हुई थी। शादी की तारीख 29 मई को तय हुई थी। घराती-बाराती ने पकवानों का लुफ्त उठाया। इसके बाद दूल्हा जैसे ही फ्रेश होने के लिए बाथरूम की ओऱ गया तो लोगों की नजर उसके पैर पर पड़ गई। इसके बाद दूल्हे की दिव्यांग होने की जानकारी दुल्हन तक गई। दिव्यांग होने के नाते दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस आना पड़ा। 

दुल्हन के इंकार के बाद बंधक बनाए गए बाराती

दुल्हन के शादी से इंकार करते ही लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधन बना लिया। दोनों पक्षों के तनाव के मद्देनजर शादी में हुए खर्च की भरपाई के बाद समझौता हुआ। फिर बारात ऐसे ही बैरंग वापस आ गई। मामले में पंचायत के दौरान भी तीखी बहस देखने को मिली। इन सब के बीच दूल्हा रूमाल से अपना चेहरा छुपाए नजर आया। इस तरह से अचानक शादी टूटने के बाद यह विषय लोगों की चर्चाओं में बना हुआ है। मामले को लेकर फिलहाल दोनों ही पक्षों में तनाव देखा जा रहा है। 

यूपी के तीन कांग्रेस नेता बाहर से जाएंगे राज्यसभा, प्रमोद तिवारी सहित सूची में इन दो नेताओं का नाम

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में सोमवार का दिन अहम, आज होगी सुनावई, पूजा-पाठ के लेकर भी होगी सुनवाई

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल