जौनपुर जिला अस्पताल में 4 मरीजों की मौत के बाद हड़कंप, जानिए ऑक्सीजन बंद होने की अफवाह पर क्या बोले जिम्मेदार

Published : Apr 14, 2022, 11:22 AM IST
जौनपुर जिला अस्पताल में 4 मरीजों की मौत के बाद हड़कंप, जानिए ऑक्सीजन बंद होने की अफवाह पर क्या बोले जिम्मेदार

सार

जौनपुर के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन बंद होने की अफवाह सामने आई। यहां चार मरीजों की मौत के बाद ये अफवाह उड़ी। हालांकि हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से इसे पूरी तरह से निराधार बताया गया। इस अफवाह के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने हड़कंप देखा गया। 

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में एक बार बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई। इस बीच ऑक्सीजन बंद होने के चलते मरीजों की मौत की अफवाह उड़ी। जिसके बाद विभाग में भी हड़कंप देखा गया। 

चार लोगों की मौत के बाद उड़ी अफवाह
प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर के जिला अस्पताल में चार लोगों की मौत हो गई। इस बीच सोशल मीडिया पर किसी के द्वारा अफवाह फैला दी गई की ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने के चलते मरीजों की मौत हुई। इसके बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। हालांकि सीएमएस डॉ. एस के शर्मा के द्वारा इसे पूरी तरह से से निराधार बताया गया। उन्होंने कहा कि यह खबर पूरी तरह से निराधार है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दे दी है। 

ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने को बताया गया निराधार
बताया गया कि सभी मरीज गंभीर रूप से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। रात में अचानक किसी ने ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि इसको लेकर सीएमएस के द्वारा  कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई दिन भर चल रही थी। वहीं उन्होंने किसी भी समय ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से इंकार किया है। इसी के साथ कहा है कि इस भ्रामक जानकारी के बारे में स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत करवा दिया गया है। माना जा रहा है कि निराधार अफवाह उड़ाने वालों को खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल अभी इसको लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि भ्रामक खबर का खंडन जरूर महकमे की ओर से किया गया है। 

बसपा प्रमुख मायावती ने भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मना रही है अंबेडकर जयंती, सीएम योगी समेत सांसद व विधायक होंगे शामिल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गाजियाबाद: बाप बना दरिंदा, अपनी ही ढाई साल की बेटी से दरिंदगी, मां ने रिकॉर्ड कर खोला राज
विदाई से पहले दूल्हे को उठा ले गए किन्नर! बाराबंकी की शादी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा