जौनपुर, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गया। जौनपुर जिले में सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान सातवें चरण में 7 मार्च को संपन्न हुआ। सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 4 सीटों पर कामयाबी मिली। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 10:36 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 08:19 PM IST

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। जौनपुर जिले में सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान सातवें चरण में 7 मार्च को संपन्न हुआ था। यहां सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा के खाते में चार सीट गई है। 2017 के चुनाव में भाजपा का यहां दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 9 में से  सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीट पर सपा ने बाजी मारी। केराकत और मछलीशहर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Badlapur Assembly seat 2022 result  Live: यहां से भाजपा को जीत मिली है। बदलापुर विधानसभा सीट पर भाजपा से रमेशचंद्र मिश्रा, सपा गठबंधन से बाबा दुबे और बसपा से मनोज और कांग्रेस से आरती सिंह प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा प्रत्याशी रमेश ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Jaunpur Assembly seat 2022 result Live: यहां से भाजपा को जीत मिली है। जौनपुर सीट पर भाजपा से गिरीश चंद्र यादव, सपा गठबंधन से अरशद खान, बसपा से सलीम खान और कांग्रेस से नदीम जावेद प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से गिरीश चंद्र यादव जीते थे।  

Kerakat Assembly seat 2022 result Live: यह सीट सपा के खाते में गई है। यह सुरक्षित सीट है। केराकत सीट पर भाजपा से दिनेश  चौधरी, सपा गठबंधन से तूफानी सरोज और बसपा से लाल बहादुर सिद्धार्थ मैदान में थे। 2017 में भाजपा से दिनेश चौधरी जीते थे।    

Machhlishahr Assembly seat 2022 result Live : यह सीट सपा के खाते में गई है।  यह सुरक्षित सीट है। मछलीशहर सीट पर भाजपा से मेहीलाल गौतम, सपा गठबंधन से रागिनी सोनकर, बसपा से विजय पासी और कांग्रेस से माला सोनकर मैदान में थे । 2017 में सपा से जगदीश सोनकर ने जीत दर्ज की थी।    

Malhani Assembly seat 2022 result Live: यह सीट सपा के खाते में गई है। मल्हनी सीट पर भाजपा से केपी सिंह सिंह, सपा गठबंधन से लकी यादव, बसपा से शैलेंद्र यादव, जद यू से धनंजय सिंह और कांग्रेस से पुष्पा शुक्ला प्रत्याशी थे। 2017 में सपा से पारस नाथ यादव जीते थे। 2020 में इस सीट पर उप चुनाव हुआ, जिसमें सपा से लकी यादव ने जीत दर्ज की।   

Mariyahu Assembly seat 2022 result Live : यहां से भाजपा गठबंधन को जीत मिली है। मड़ियाहूं सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से आरके पटेल, सपा गठबंधन से सुषमा पटेल और बसपा से आनंद दुबे मैदान में थे। 2017 में भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से लीना ने जीत दर्ज की थी।  

Mungra Badshahpur Assembly seat 2022 result Live: यह सीट सपा के खाते में गई है। मुंगरा बादशाहपुर सीट पर भाजपा से अजय दुबे, सपा से पंकज बसपा से दिनेश शुक्ला और कांग्रेस से प्रमोद सिंह मैदान में थे। 2017 में बसपा से सुषमा ने जीत दर्ज की थी।   

Shahganj Assembly seat 2022 result Live : यहां से भाजपा को जीत मिली है। शाहगंज सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से रमेश सिंह, सपा गठबंधन से शैलेंद्र यादव, बसपा से इंद्रदेव यादव और कांग्रेस से परवेज आलम मैदान में थे। 2017 में सपा से शैलेंद्र यादव जीते थे।    

Zafrabad Assembly seat 2022 result Live : यह सीट सपा के खाते में गई है। जफराबाद सीट पर भाजपा से हरेंद्र प्रसाद सिंह, सपा गठबंधन से जगदीश नारायण राय, बसपा से संतोष मिश्र और कांग्रेस से लक्ष्मी नागर मैदान में थे । 2017 में भाजपा से हरेंद्र प्रसाद सिंह जीते थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts