झांसी: विवाहिता की हत्या कर नदी में फेंका शव, मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी के झांसी जिले में दहेज में कार न मिलने पर एक महिला की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया गया। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में कार न देने पर उनकी बेटी को परेशान कर उसके साथ मारपीट करते थे।

Asianet News Hindi | Published : Sep 29, 2022 9:28 AM IST

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक महिला की हत्या कर उसे घर से 500 मीटर दूर नदी में फेंक दिया गया। महिला की शादी को अभी पौने 2 साल हुए थे। वहीं मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना बरुआसागर थाना क्षेत्र के बारेई गांव के पाल डेरा की है। वहीं पुलिस ने महिला का शव नदी से बरामद कर लिया है। साथ ही मायकेवालों की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर समेत 4 पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
मध्यप्रदेश के दतिया जिले के गांव बहादुरपुर गांव निवासी भज्जू पाल ने बताया उन्होंने अपनी इकलौती बेटी पूजा की शादी बारेई गांव के पाल डेरा निवासी कमल पाल से की थी। शादी में उन्होंने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले दहेज में फोर व्हीलर मांग रहे थे। कार न मिलने पर उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जाता था। वहीं मृतका के फुफेर भाई गुलाब ने बताय कि पूजा का ढाई माह का बेटा है। करीब 10 दिन पहले पूजा के ससुर बच्चे को खिला रहे थे। तभी बच्चे के रोने पर पूजा ने ससुर से बेटे को ले लिया था। इस पर मृतका के ससुर ने बच्चे को छीनने का आरोप लगाया था।

दहेज के लिए विवाहिता को करते थे प्रताड़ित
जिसके बाद पूजा के पति ने उसकी बेल्ट से पिटाई कर उसका फोन छीन लिया था। इस घटना के बाद पूजा ने चोरी-छिपे फोन कर अपने मायके वालों को मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद पूजा के पिता और फुफेरा भाई गुलाब उसे लेने ससुराल पहुंच गए। गुलाब ने बताया कि इसके बाद वहां पर वहां पर पंचायत हुई और समझा दिया था। उसने बताया कि पूजा के ससुराल से सूचना मिली पूजा कपड़े धोने नदी पर गई थी। वहां पर वह नदी में गिर गई। लेकिन मायके वालों को पता चला कि घटना वाले दिन सुबह झगड़ा होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर उसकी की हत्या की है।

पुलिस ने दर्ज किया दहेज हत्या का मामला
जिसके बाद मायके वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। वहीं मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति कमल सिंह पाल, ससुर देवकी नंदन, सास किशोरी और ननद सविता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

नवरात्रि पर उपवास रखने वालों को रेलवे देगा 'व्रत थाली', जानें कितनी होगी कीमत और मेन्यू में क्या-क्या?

Share this article
click me!