एकतरफा प्यार में मिली सजा-ए-मौत: फोन कर प्रेमी को बुलाया और फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Published : Jan 16, 2023, 10:35 AM IST
एकतरफा प्यार में मिली सजा-ए-मौत: फोन कर प्रेमी को बुलाया और फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

सार

एकतरफा प्यार के चक्कर में युवक की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया। युवती के परिजनों ने प्रेमी की हत्या के बाद उसके शव को पहूज नदी में फेंक दिया। युवक के हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान हो सकी। 

झांसी:  कोतवाली थाना इलाके में एकतरफा प्यार के चक्कर में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद उसेक शव को दतिया के उनाव कस्बे से गुजरने वाली पहजू नदी में फेंक दिया गया। युवक के परिजनों के द्वारा मामले में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। झांसी में लिखी हुई गुमशुदगी की शिकायत और युवक के हाथ पर लिखे नाम के बाद पुलिस और परिजनों ने उसके शव की शिनाख्त की। 

शव को उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस की दी सूचना 
गौरतलब है कि नवाबाद थाना इलाके का रहने वाले 27 वर्षीय अरुण परिहार गुरुवार की रात से गायब था। परिजनों के द्वारा जानकारी दी गई कि वह डडियापुरा में दोस्त को मोबाइल फोन देने की बात कहकर घर से निकाला था। हालांकि उसके बाद अरुण के साथ क्या हुआ इसको लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं थी। लगातार युवक का मोबाइल भी बंद जा रहा था। परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की लेकिन सुराग न लगने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। इस बीच शनिवार को पहूज नदी में एक शव उतराता हुआ स्थानीय लोगों ने देखा और मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी। एमपी पुलिस के द्वारा शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना सीमावर्ती जिलों की पुलिस टीम को भी दी गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले को लेकर लापता युवक के परिजनों को भी सूचित किया। इसके बाद परिजन दतिया पहुंचे। उनके द्वारा शव की शिनाख्त की गई। 

युवती के परिजनों ने दी दर्दनाक मौत
युवक की शिनाख्त होने के बाद उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अरुण परिहार एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। आए दिन उसके द्वारा युवती से मिलने की कोशिश की जाती थी। हालांकि यह सब युवती के परिजनों को पसंद नहीं था। हाल ही में युवती की शादी तय हुई थी और परिजनों को डर था कि इस बारे में युवती के ससुरालवालों को न पता लग गए। गुरुवार की रात इसी को लेकर युवक को फोन कर बुलाया गया और उसे समझाने का प्रयास हुआ। हालांकि युवक के न मानने पर विवाद बढ़ा और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे पहूज नदी में फेंक दिया गया। मामले को लेकर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के द्वारा जानकारी दी गई कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

बांदा गैंगरेप मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस का दावा- 'महिला के निजी अंग में नहीं डाली बोतल'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट
'दरवाजा नहीं खोलूंगा'... पत्नी के डर से कांपता रहा शिक्षक, हाथरस से आई चौंकाने वाली कहानी