झांसी: दर्दनाक मंजर देखकर सहमे लोग, नवजात को मुंह में दबाकर ले जा रहा था कुत्ता, एक पैर भी था गायब

Published : Nov 12, 2022, 03:08 PM IST
झांसी: दर्दनाक मंजर देखकर सहमे लोग, नवजात को मुंह में दबाकर ले जा रहा था कुत्ता, एक पैर भी था गायब

सार

यूपी के झांसी में आवारा कुत्ता मृत नवजात के शव को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। डॉक्टरों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले बच्ची का जन्म हुआ होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक अमानवीय घटना सामने आई है। बता दें कि जिले के गुमनावारा रोड पर शनिवार दोपहर को एक नवजात बच्ची मृत मिली है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का जन्म दो से तीन दिन पहले हुआ होगा। आवारा कुत्ता बच्ची के शव को मुंह में दबाकर उसे ले जा रहा था। जब लोगों ने इस मंजर को देखा तो लोगों ने कुत्ते को भगाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठाए जा रहे है।

ग्रामीणों ने दी थी पुलिस को सूचना
बताया जा रहा है कि नवजात की नाभि में एक क्लिप लगी हुई थी। वहीं पुलिस का मानना है कि बच्ची की डिलीवरी किसी अस्पताल में हुई है। फिलहाल पुलिस बच्ची की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाएगी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुमनावारा रोड पर रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब 12 बजे के आसपास एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। जिसके बाद बच्ची को कुत्ते से छुड़वाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस जता रही ऐसा अंदेशा
पुलिस ने मामल की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एक संस्था के पंडित श्यामसुंदर शर्मा एंबुलेंस लेकर पहुंचे और शव को लेकर आए। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पैरों में नीली स्याही लगी है। बता दें कि बच्चे के जन्म के बाद नवजात के हाथ या पैर में ऐसी स्याही लगाई जाती है। वहीं शव की एक टांग कुत्ता खा चुका था। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आसपास नर्सिंग होम का जाल बिछा हुआ है। अक्सर यहां पर भ्रूण के शव पड़े मिलते हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत के बाद नवजात के शव को फेंका गया होगा। जिसे कुत्ता उठाकर ले जा रहा था

कानपुर: सबूत देने जा रहे सीतापुर के दरोगा ने हादसे में गवाईं जान, ट्रक से हुई टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Murder: 'बकरे की कुर्बानी देखी और बच्चे की चढ़ा दी बलि, वजह रोंगटे खड़े कर देगी
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम