तंत्र-मंत्र का चक्कर बता दो सगे भाईयों ने महिला से किया गैंगरेप, पति से विवाद खत्म करवाने के लिए गई थी पीड़िता

यूपी के झांसी जिले में एक महिला ने दो सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2022 6:48 AM IST

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दो सगे भाइयों पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति से उसका काफी समय से विवाद चल रहा है। इस दौरान एक युवक ने तंत्र-मंत्र का चक्कर बताते हुए उसे झांसे में फंसा दिया और पूजा करने के बहाने महिला से दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद महिला ने कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तंत्र-मंत्र का चक्कर बताकर युवक महिला को ले गया था ग्वालियर
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला 2 बच्चों की मां है। महिला से पति का विवाद चल रहा था और इसी बात का फायदा उठाकर यूनीश अब्बासी नामक व्यक्ति ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। यूनीश अब्बासी ने पीड़िता से कहा कि तुम्हारे घर में तंत्र-मंत्र का चक्कर है इसिलए घर में विवाद होता है। उसने बताया कि ग्वालियर में एक मजार पर पूजा करने से पति से चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा। आरोपी युवक मजार पर पूजा करवाने का झांसा देकर महिला को अपने साथ ग्वालियर लेकर चला गया। 

दो सगे भाइयों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
महिला ने बताया कि ग्वालियर पहुंचने के बाद वह उसे लेकर मजार नहीं गया। बल्कि बस स्टैंड के पास एक कमरा बुक करवा लिया और दोनों वहां पर चले गए। जिसके बाद उसने महिला की कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक उससे दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान यूनीश ने भाई उन्नाव गेट निवासी अपने भाई फिरोज अब्बासी को भी ग्वालियर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने पीड़िता को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने कहा- प्रेम-प्रसंग का है मामला
महिला के मुताबिक, वह किसी तरह से वहां से भागकर अपने घर वापस आई है और कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करा दिया। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। यूनीश और महिला को नबावाद थाना पुलिस 151 में गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच में अभी तक फिरोज की कोई भूमिका नहीं मिली है। इसके बाद भी मामले की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झांसी में बुर्का पहनकर घंटों तक पार्क में बैठा रहा युवक, लड़के का जवाब सुनकर हर कोई रह गया दंग

Share this article
click me!