झांसी: गोली मारने के बाद धारदार हथियार से रेता गया गला, अवैध संबंधों के चलते वारदात को दिया गया अंजाम

Published : Oct 05, 2022, 05:03 PM IST
झांसी: गोली मारने के बाद धारदार हथियार से रेता गया गला, अवैध संबंधों के चलते वारदात को दिया गया अंजाम

सार

यूपी के झांसी जिले में पैसों के लेन-देन और अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक की महिला मित्र को श्रीकांत ने ब्याज पर पैसे दिये थे।

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दो दिन पहले हुई श्रीकांत यादव हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। इस घटना के दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते घटना को अंजाम दिया गया था। पहले युवक को गोली मारी गई और फिर गला रेत कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक की महिला मित्र को श्रीकांत ने ब्याज पर पैसे दिये थे। साथ ही उसके साथ अवैध संबंध भी बनाये थे। 

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वहीं एसएसपी राजेश एस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बड़ागांव थानाक्षेत्र के छपरा गांव में सोमवार सुबह एक खेत से श्रीकांत यादव (36) की लाश बरामद की गई थी। वहीं मृतक श्रीकांत के भाई की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर गांव निवासी दिलीप कुशवाहा और कमलेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक चाकू, एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

अवैध संबंधों के चलते की गई युवक की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि श्रीकांत लोगों को ब्याज पर पैसे उधार देता था। दबंगई के चलते वह लोगों से 10 प्रतिशत का ब्याज वसूलता था। ब्याज पर पैसे देने के अलावा वह गांव की कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी रखता था। वहीं मामले की जांच के लिए सीओ सदर के नेतृत्व टीम का गठन किया गया था। टीम ने जांच में पाया कि पैसों के लेनदेन और अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी की महिला मित्र के साथ अवैध संबंधों के चलते कमलेश ने अपने साथी दिलीप के साथ मिलकर श्रीकांत की हत्या कर दी थी। एसएसपी ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

पॉलिटेक्निक गैंगरेप केस: पिता बोले- सिर पर कफन बांधकर लड़ी लड़ाई, इन 5 सबूतों से फंस गए आरोपी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
UP Industrial Corridor News: गंगा एक्सप्रेसवे IMLC बना निवेश का नया केंद्र, PLI और टैक्स छूट का बड़ा फायदा