झांसी चुनाव 2022 रिजल्ट : बबीना, गरौठा और मऊरानीपुर सहित जिले की 4 सीटों पर भाजपा की जीत

Published : Mar 10, 2022, 02:00 AM ISTUpdated : Mar 10, 2022, 11:51 PM IST
झांसी चुनाव 2022 रिजल्ट : बबीना, गरौठा और मऊरानीपुर सहित जिले की 4 सीटों पर भाजपा की जीत

सार

हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में यहां भाजपा का दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। मऊरानीपुर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

लखनऊ। झांसी जिले (Jhansi District) की सभी 4 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में यहां भाजपा का दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। मऊरानीपुर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Babina Election Results 2022:  बीजेपी की जीत। बबीना विधानसभा सीट पर भाजपा से राजीव सिंह पारीछा, सपा गठबंधन से यशपाल यादव, बसपा से दशरथ सिंह राजपूत और कांग्रेस से चंद्रशेखर तिवारी प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के राजीव सिंह पारीछा करीब 17 हजार वोटों से जीते थे।  

Garautha Election Results 2022:  बीजेपी की जीत। गरौठा सीट पर भाजपा से जवाहरलाल राजपूत, सपा गठबंधन से दीपनारायण सिंह, बसपा से वीर सिंह और कांग्रेस से नेहा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के जवाहरलाल राजपूत ने करीब 16 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  

Mauranipur Election Results 2022: बीजेपी समर्थित अपना दल की जीत। यह सुरक्षित सीट है। मऊरानीपुर सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से रश्मि आर्य, सपा गठबंधन से तिलक चंद्र अहिरवार, बसपा से रोहित रतन और कांग्रेस से भगवान दास कोरी मैदान में थे। 2017 में भाजपा से बिहारी लाल आर्य करीब 17 हजार वोटों से जीते थे।   

Jhansi nagar Election Results 2022:  बीजेपी की जीत। झांसी सीट पर भाजपा से रवि शर्मा, सपा गठबंधन से सीताराम कुशवाहा, बसपा से कैलाश साहू और कांग्रेस से राहुल रिछारिया प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से रवि शर्मा करीब 56 हजार वोटों से जीते थे।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 रुपये बोतल कमीशन से खड़ा हुआ करोड़ों का रैकेट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बांके बिहारी मंदिर में शॉल पर गिरी अंगूठी और बदल गया मन...भगवान की दुल्हन बन गई पिंकी शर्मा