जितिन प्रसाद बोले- कांग्रेस और जनता के बीच में दूरियां बढ़ी, यूपी चुनाव में नहीं टिकेगा सपा-रालोद गठबंधन

Published : Feb 15, 2022, 10:39 AM IST
जितिन प्रसाद बोले- कांग्रेस और जनता के बीच में दूरियां बढ़ी, यूपी चुनाव में नहीं टिकेगा सपा-रालोद गठबंधन

सार

यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस और जनता के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। यूपी चुनाव में सपा और रालोद का गठबंधन कहीं भी नहीं टिकेगा। जनता उनके घोषणापत्र पर ही विश्वास नहीं कर रही है। 

लखनऊ: प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री और यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जनता के बीच की दूरियां बढ़ गई हैं। दोनों के बीच खाई इतनी गहरी होती जा रही है कि उसे भरना मुश्किल है। उनका मानना कि विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद का गठबंधन कहीं भी नहीं टिकेगा। जितिन प्रसाद ने सपा के घोषणापत्र को लेकर भी कहा कि उस पर जनता विश्वास ही नहीं कर रही है। 

जितिन प्रसाद ने कहा कि मैंने पहले और दूसरे चरण के चुनावों की 60 सीटों पर भ्रमण किया। मंच तक ही नहीं लोगों से व्यक्तिगत संवाद किया। भाजपा के पक्ष में जनता का रुझान पूरी तरह से स्पष्ट है। पूरे विश्वास के साथ यह कहा जा सकता है कि जनता भाजपा को 300 से अधिक सीटें दे रही है। विपक्षी दल समाज को भ्रमित करने का षडयंत्र कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज में कोई भी असंतोष नहीं है। जनता काम और विकास के नाम पर भाजपा को वोट दे रही है। जनता और कांग्रेस के बीच खाई गहरी होती जा रही है वह अब भर नहीं सकती है।

जितिन प्रसाद ने कहा कि बीते चुनाव में भाजपा के खिलाफ जो भी गठबंधन हुए थे वह सभी धराशायी हो गए। इस चुनाव में सपा और रालोद ही नहीं शेष विपक्षी भी एक हो जाएं तो वह भाजपा को हरा नहीं सकते हैं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

मैनपुरी में मंगलवार को अमित शाह समेत तीन बड़े नेता करेंगे जनसभाएं

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा आज आ सकते हैं जेल से बाहर!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जौनपुर में हाईवे बनेगा तेजी से! किसानों के खाते में पहुंचे 195 करोड़
Republic Day 2026: हजरतगंज–चारबाग जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना फंसेंगे जाम में