कैराना विधानसभा रिजल्ट 2022: इस सीट पर दिखी दो परिवारों के बीच जंग, नाहिद हसन से हार गई मृगांका सिंह

Published : Mar 10, 2022, 09:48 AM ISTUpdated : Mar 10, 2022, 06:36 PM IST
कैराना विधानसभा रिजल्ट 2022: इस सीट पर दिखी दो परिवारों के बीच जंग, नाहिद हसन से हार गई मृगांका सिंह

सार

बाबू हुकुम सिंह के निधन के बाद 2018 लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने मृंगाका सिंह (Mriganka Singh) को उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में विपक्षी गठबंधन से मुनव्वर हसन की पत्नी तबस्सुम हसन ने जीत हासिल की। अब विधानसभा चुनाव 2022 में फिर मृगांका सिंह भाजपा से उम्मीदवार हैं। 

शामली. कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह चुनाव हार गई हैं। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट (Kairana Assembly Result) यूपी की सबसे चर्चित सीटों में से एक रही है। ये विधानसभा सीट पिछले यानी 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले एक समुदाय के पलायन को लेकर चर्चा में आई थी। पश्चिमी यूपी के शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट पर दो सियासी परिवार के राजनीतिक वारिसों के बीच सियासी जंग है। बीजेपी ने यहां से मृगांका सिंह (Mriganka Singh) को चुनाव मैदान में उतारा है।  इस सीट में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान हुआ था। 

बाबू हुकुम सिंह के निधन के बाद 2018 लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने मृंगाका सिंह (Mriganka Singh) को उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में विपक्षी गठबंधन से मुनव्वर हसन की पत्नी तबस्सुम हसन ने जीत हासिल की। अब विधानसभा चुनाव 2022 में फिर मृगांका सिंह भाजपा से उम्मीदवार हैं। उन्हें टक्कर देने के लिए हसन परिवार की बेटी इकरा हसन भी बतौर निर्दल उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर गई हैं।

2017 में नाहिद ने मृगांका को दी थी मात
अब दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अगली पीढ़ी तक पहुंच गई है। मुनव्वर हसन के बेटे नाहिद ने 2017 के राज्य चुनावों में हुकुम सिंह की बेटी मृगांका को हराया था। फिर, मुनव्वर हसन की विधवा तबस्सुम हसन ने 2018 के लोकसभा उपचुनावों में मृगांका पर जीत हासिल की।

कितनी संपत्ति के मालकिन हैं मृगांका
चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में मृगांका सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 5.8 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें 50.8 लाख रुपए की चल संपत्ति और 5.3 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। मृगांका सिंह पर आपराधिक मामलों (Criminal Cases) की बात करें तो उनके ऊपर कुल 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

कौन-कौन है मैदान में
भाजपा- मृगांका सिंह
कांग्रेस- हाजी अखलाक
सपा- नाहिद हसन
बसपा- राजेंद्र सिंह उपाध्याय

UP Chunav 2022 Result: श्रीकांत शर्मा की मथुरा विधानसभा सीट का जानिए क्या है लाइव अपडेट

UP Chunav 2022 Result: योगी के खिलाफ गोरखपुर शहर सीट से मैदान में हैं भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर, जानें रिजल्ट

UP Chunav 2022 Result: विपक्ष पर हमलावर हुए केशव प्रसाद, कहा- जनता जीत रही गुंडागर्दी हार रही

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए