शाहजहांपुर सीट रिजल्ट अपडेट 2022: 1989 से यहां कभी नहीं हारी भाजपा, इस बार भी खिला कमल

Published : Mar 10, 2022, 09:37 AM ISTUpdated : Mar 10, 2022, 09:10 PM IST
शाहजहांपुर सीट रिजल्ट अपडेट 2022: 1989 से यहां कभी नहीं हारी भाजपा, इस बार भी खिला कमल

सार

शाहजहांपुर विधानसभा (Shahjahanpur Seat) सीट भाजपा (BJP) का गढ़ रही है। यहां से सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) 1989 से लगातार 8 बार विधायक रहे हैं। पार्टी ने 2022 के चुनाव में एक बार फिर से सुरेश खन्ना को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। इस समय वो योगी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री हैं।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक महत्वपूर्ण सीट है शाहजहांपुर। जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं। शाहजहांपुर विधानसभा सीट भाजपा (BJP) का गढ़ रही है। यहां से सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) 1989 से लगातार 8 बार विधायक रहे हैं। पार्टी ने 2022 के चुनाव में एक बार फिर से सुरेश खन्ना को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। इस समय वो योगी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री हैं। सुरेश खन्ना की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने 2004 में शाहजहांपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे 2004 में लोकसभा का चुनाव हार गए थे। शाहजहांपुर में विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोटिंग हुई है। इस सीट पर एक बार फिर सुरेश खन्ना ने कमल खिलाने का काम किया है। 

1989 से इस सीट पर जीत दर्ज करती आ रही है बीजेपी
शाहजहांपुर व‍िधानसभा सीट पर बीजेपी 1989 से जीत दर्ज करती आ रही है। तब से 2017 तक बीजेपी के सुरेश कुमार खन्‍ना ही इस सीट पर विधायक हैं। सुरेश खन्ना 1985 के चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे  लेकिन कांग्रेस के नवाब स‍िंकदर अली ने उन्हें हारा दिया था। इसके बाद 1989 के चुनाव में बीजेपी के सुरेश कुमार खन्‍ना जीत दर्ज करने में सफल रहे। उसके बाद से वो लगातार इस सीट से विधायक हैं। इस सीट को भाजपा का अजेय गढ़ माना जाता है। बड़ी बात ये हैं कि खन्ना जहां जिस विधानसभा से चुना जीतते हैं वहां मुस्लिम वोटर्स बड़ी संख्या में हैं।

शाहजहांपुर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
शाहजहांपुर जिले के शाहजहांपुर विधानसभा में लगभग 3 लाख 59 हजार मतदाता हैं। शाहजहांपुर विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण के आधार पर हर जाति-वर्ग के वोटर अच्छी तादाद में हैं। इस सीट पर मुस्लिम मतदाता भी प्रभावशाली स्थिति में हैं। शाहजहांपुर में वोटिंग में जाति का फैक्टर काम नहीं करता हैं। यहां पर खन्ना मतदाताओं की संख्या नहीं के बराबर है। 

कितनी संपत्ति के मालिक हैं खन्ना
चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार सुरेश कुमार खन्ना ने अपनी कुल संपत्ति 1.8 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें से 82.7 लाख रुपए की चल संपत्ति और 96.2 लाख रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। सुरेश कुमार खन्ना पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 

कौन-कौन है मैदान में
भाजपा- सुरेश कुमार खन्ना
कांग्रेस- श्रीमती पूनम
बसपा- सर्वेश चंद्र धंधू
सपा- तनवीर खान 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर