कानूनी शिकंजे में फंसी एक्ट्रेस कनिका अब प्लाज्मा डोनेट कर बचाएंगी कोरोना संक्रमित की जान

Published : Apr 27, 2020, 04:50 PM ISTUpdated : Apr 27, 2020, 06:39 PM IST
कानूनी शिकंजे में फंसी एक्ट्रेस कनिका अब प्लाज्मा डोनेट कर बचाएंगी कोरोना संक्रमित की जान

सार

कनिका कपूर ने कोरोना से ठीक होने के बाद अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में कनिका अपने माता-पिता के साथ आराम से चाय पीती नजर आ रही हैं। कनिका फोटो का कैप्शन लिखा है कि, आपको बस एक प्यारी मुस्कान, एक प्यारा दिल और गर्म चाय के कप की जरूरत है। 

लखनऊ (Uttar Pradesh) । बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस को मात दे चुकी हैं। वो इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। लेकिन, अब उनपर कानून का शिकंजा भी कसना शुरू हो गया है। इसी बीच कनिका ने आज अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में कनिका अपने माता-पिता के साथ आराम से चाय पीती नजर आ रही हैं। वहीं,एक समाचार पत्र के मुताबिक कनिका कपूर ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा देने की पेशकश की है। इसके लिए उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में संपर्क किया है। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम सोमवार की शाम उनके घर जाएगी। बता दें कि लखनऊ में प्लाज्मा से कोरोना संक्रमितों का इलाज एक दिन पहले से ही शुरू किया गया है। 

30 अप्रैल को थाने में की गई हैं तलब
आज सरोजनी नगर पुलिस महानगर स्थित कनिका के आवास पहुंची। जहां उन्हें नोटिस तामील कराई गई। कनिका ने खुद नोटिस हासिल की है। पुलिस ने कनिका कपूर को 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे सरोजनीनगर पुलिस स्टेशन तलब किया है। बता दें कि कनिका के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में दूसरों की जान खतरे में डालने सहित आईपीसी की धारा 188, 269 व 270 के तहत केस दर्ज किया गया था। 

इंस्टाग्राम जारी की फोटो, लिखी ये बातें
कनिका कपूर ने कोरोना से ठीक होने के बाद अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में कनिका अपने माता-पिता के साथ आराम से चाय पीती नजर आ रही हैं। कनिका फोटो का कैप्शन लिखा है कि, आपको बस एक प्यारी मुस्कान, एक प्यारा दिल और गर्म चाय के कप की जरूरत है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा