कन्नौज: पति को धोखा देकर प्रेमी संग फरार हो गई 9 बच्चों की मां, मायके वालों की कहानी सुनकर पुलिस भी हुई हैरान

Published : Nov 27, 2022, 05:39 PM IST
कन्नौज: पति को धोखा देकर प्रेमी संग फरार हो गई 9 बच्चों की मां, मायके वालों की कहानी सुनकर पुलिस भी हुई हैरान

सार

यूपी के कन्नौज में 9 बच्चों की मां पर इस कदर प्यार का खुमार सवार हुआ कि वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। प्रेमी के प्यार में एक महिला इस कदर पागल हुई कि ना तो उसे अपने पति का होश रहा और ना ही अपने बच्चों का। प्रेमी के प्यार में पड़कर महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब महिला का पति अपने घर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। बता दें कि पत्नी के भागने के बाद पति पुलिस-थाने के चक्कर लगा रहा है। वहीं पुलिस प्रेमी संग फरार हुई महिला की तलाश करने में लगी है।

पति ने थाने में दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गांव में रहने वाली महिला का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद महिला के सिर पर इस कदर आशिकी का भूत सवार हुआ कि वह अपने नौ बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद पति ने थाना तालग्राम में पत्नी की लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हालांकि अभी तक महिला और उसके प्रेमी का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों और दामाद पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है।

मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। उधर पति पत्नी को तलाशने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। बता दें कि मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक माधव पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते महिला अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि प्रेमी युवक थाना सौरिख क्षेत्र का निवासी है। फिलहाल पुलिस दोनों की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में बताया 2024 का प्लान, राजिनीतिक गलियारों में मची हलचल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस
UP News: ब्रह्मोस संग CM योगी का हार्ड पावर विजन, नए उत्तर प्रदेश की बढ़ती ताकत