कानपुर में पति पर दर्ज था पत्नी की हत्या का मुकदमा, पुलिस तफ्तीश में इस हालत में प्रेमी के साथ मिली महिला 

कानपुर के चकेरी क्षेत्र निवासी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। इसके बाद महिला के पिता ने अपने दामाद और ससुरालपक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके से बरामद हुई है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 12, 2022 12:41 PM IST / Updated: Sep 12 2022, 06:13 PM IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर के चकेरी क्षेत्र निवासी महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद दोनों गुजरात में रहने लगे। इस दौरान महिला के न मिलने पर पति और उसके परिजनों ने महिला की तलाश करना शुरुकर दिया। वहीं चकेरी के सनिगवां में कथरी में लिपटा हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ था। गायब हुई महिला के पिता ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपनी बेटी के रुप में की। जिसके बाद महिला के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का मामला दर्ज करवा दिया। 

पिछले वर्ष से महिला थी लापता
हालांकि इस मामले में रविवार को एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिस महिला के हत्या का मामला उसके पिता ने अपने दामाद पर करवाया था। वह महिला अपने मायके में रहते हुए मिली। बताया जा रहा है कि बादशाही नाका निवासी मोहम्मद गुलाब की 30 वर्षीय पत्नी सीमा उर्फ मन्नी पिछले वर्ष से लापता चल रही थी। महिला के लापता होने के बाद उसके पति ने बादशाहीनाका थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। इसी दौरान सनिगवां में एक महिला की हत्या कर शव कथरी में लपेटकर फेंक दिया गया था। 

Latest Videos

ससुर ने दामाद पर दर्ज कराया था हत्या का केस
जब इस बात की जानकारी उन्नाव में गंजमुरादाबाद के निवासी सीमा के पिता मोहम्मद हनीफ को हुई तो उन्होंने कपड़े के आधार पर शव की पहचान अपनी बेटी के तौर पर की। इसके बाद उन्होंने बेटी के पति मोहम्मद गुलाब और ससुरालीजन पर हत्या का मुकदम दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए डीएनए जांच के सैंपल भेजे थे। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। वहीं महिला के पति ने बताया कि उसे बीते दिन रिश्तेदारों से खबर मिली कि उसकी पत्नी मायके में है। 

प्रेमी के साथ गुजरात में थी महिला
इसके अलावा जानकारी हुई कि जब से वह गायब हुई थी तब से लेकर अब तक वह अपने प्रेमी के साथ गुजरात में रह रही थी। उन्नाव पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मिला को गिरफ्तार कर चकेरी पुलिस को सौंप दिया। चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने मामले कि जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कार्रवाई के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। महिला प्रेमी के साथ गुजरात में रह रही है इस बात की जानकारी महिला के मायके वालों को भी नहीं थी। 

कानपुर में 22 हजार के चालान पर सदमे में ऑटो चालक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी ने किया इस बात का खुलासा

Share this article
click me!

Latest Videos

उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख