कानपुर: बेटी के14 साल के प्रेमी को बाप-बेटे ने उतारा मौत के घाट, शव की हालत देख पुलिस भी रह गई दंग

Published : Sep 29, 2022, 12:02 PM ISTUpdated : Sep 29, 2022, 12:09 PM IST
कानपुर: बेटी के14 साल के प्रेमी को बाप-बेटे ने उतारा मौत के घाट, शव की हालत देख पुलिस भी रह गई दंग

सार

यूपी के कानपुर जिले में 14 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी की बेटी से मिलने गया था। वहीं पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक 14 साल के लड़के की निर्ममता से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को बोरे में भरकर उसमें 20 ईंटे बांध दिए और शव को गंगा बैराज के पास तालाब में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर गुरूवार सुबह 4 बजे मृतक का शव बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक 14 साल का लड़का आरोपी की बेटी का प्रेमी है। यह घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रामपुर लोधवाखेड़ा गांव की है। 

दो दिनों से लापता था किसान का बेटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 2 दिनों से सौरभ घर से लापता था। उसके पिता बबलू किसान हैं। बबलू ने बताया कि उनका बेटा सौरभ मंगलवार को अपने दोस्त कौशल, राकेश और सनी के साथ मुंडन संस्कार में शामिल होने उन्नाव गया था। तभी रात में घर लौटते समय नत्थापुरवा के पास गांव के ऊदन और उसके बेटे सोनू ने सौरभ को घेर लिया। खुद को घिरा देख चारों भागने लगे। जिसके बाद ऊदन और सोनू ने उन पर लोहे की रॉड फेंक कर मारी तो सौरभ वहीं गिर पड़ा और उके तीनों दोस्त अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। मृतक के पिता के अनुसार, तीनों ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। 

आरोपी की बेटी से मिलने गया था किशोर
जिसके बाद बबलू ने ग्वालटोली थाने में मामले में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले पर एक्शन न लेते हुए उन्हें टरका दिया। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कमिश्नर से की। जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई। सौरभ के परिजनों ने ऊदन और सोनू समेत 4 लोगों पर जानलेवा हमले और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने जब एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो पता चला कि किशोर आरोपी की बेटी से मिलने गया था। इस दौरान लड़की के पिता ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया था।

14 साल के किशोर को उतारा मौत के घाट
एसीपी कर्नलगंज अमरनाथ यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब आरोपी ऊदन से मामले की पूछताछ शुरू हुई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ऊदन ने बताया कि सौरभ उसकी बेटी से मिलने आया था। पकड़े जाने के बाद बाप-बेटे ने सौरभ की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। वहीं शव की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी बाप-बेटे ने मिलकर किशोर की हत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतक के कान कटे हैं और पेट में धारदार हथियार के घाव मिले हैं। चेहरे को ईंट से कूंचा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

पिटबुल ने गाय का जबड़ा चबा लिया, 5 मिनट तक दबोचा... तड़पती गाय का दिल दहला देने वाला Video

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Health News: CM योगी का दावा, इंसेफेलाइटिस नियंत्रण, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव
UP Assembly Budget Session: विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान, कानून-व्यवस्था, विकास और यूपी की बदली छवि पर जोर