कानपुर: एक साथ लापता हुए गांव के 4 किशोर, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

Published : Aug 23, 2022, 06:15 PM IST
कानपुर: एक साथ लापता हुए गांव के 4 किशोर, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

सार

कानपुर के एक गांव से चार किशोरों के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चों के इस तरह से गायब होने के बाद ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। 

कानपुर: जनपद से 4 नाबालिग किशोरों के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। कानपुर के गुजैनी गांव में रविवार को एकाएक 4 किशोर एक साथ लापता हो गए। घर से निकले नाबालिगों के इस तरह से गायब होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इस तरह से बच्चों के गायब होने के बाद तरह-तरह के कयास लगा रहा है। बताया गया का चारों किशोर गुजैनी नहर की ओर जा रहे थे, हालांकि वह वहां से वापस ही नहीं आए। परिजन उन्हें खोजते हुए कई काफी जगहों पर पहुंचे लेकिन उनके बारे में कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद ही परिजन थाने पहुंचे।

आखिरी बार पुल पर बैठे देखा गया
थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। काफी शोर-शराबे के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस कमिश्र ने किशोरों की तलाश के लिए चार टीमें लगाई। परिजनों ने बताया कि चारों किशोरों की उम्र 14 वर्ष से भी कम की है। चारों ही किशोर उनके घर से मर्दनपुर स्थित नहर में नहाने की बात कहकर निकले थे। इसमें 13 वर्षीय दीपक, 12 वर्षीय अभय, 12 वर्षीय किशन और 12 वर्षीय प्रेम शामिल हैं। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो पता लगा कि ग्रामीणों ने बच्चों को आखिरी बार शाम 5 बजे नहर के ऊपर बने हाईवे पुल पर नहाने के बाद बैठे हुए देखा था। 

तलाश के लिए लगाई गई चार टीम
इस बीच पुलिस कमिश्नर डीसीपी क्राइम और एसीपी गोविंद नगर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने किशोरों की तलाश में चार टीमें लगाई हैं। किशोरों के लापता होने के बाद गोताखोरों की मदद से नहर में भी तलाश की जा रही है। हालांकि कई कयाल लगाए जा रहे हैं। सस्पेंस यह भी बरकरार है कि सभी बच्चे एक साथ कहीं घूमने के लिए तो नहीं चले गए हैं। 

कुशीनगर: कुबेरस्थान सीएचसी में युवक को स्वास्थ्यकर्मियों ने पीटा, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!
ई-चालान इंटीग्रेशन से UP में सड़क सुरक्षा मजबूत, 17 जिलों में शुरू हुई प्रक्रिया