कानपुर: गर्ल्स हॉस्टल के कर्मचारी ने छात्राओं का नहाते हुए बनाया वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published : Sep 29, 2022, 05:05 PM IST
कानपुर: गर्ल्स हॉस्टल के कर्मचारी ने छात्राओं का नहाते हुए बनाया वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सार

यूपी के कानपुर जिले में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में कर्मचारी द्वारा छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद नाराज छात्राओं ने सड़क पर उतर कर हंगामा कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बता दें कि वीडियो बनाने का आरोप हॉस्टल के एक कर्मचारी पर लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद आक्रोशित छात्राओं ने सड़क पर उतर कर हंगामा करना शुरूकर दिया। वहीं पुलिस को शांत करवाने में जुटी है। वहीं पुलिस ने आरोपी कर्मचारी क हिरासत में ले लिया है। इससे पहले चंडीगढ़ के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आने पर काफी बवाल हुआ था। 

कर्मचारी बना रहा था छात्रा का वीडियो
बताया जा रहा है कि कानपुर में काकादेव के तुलसी नगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का हॉस्टल किराए पर चलाया जाता है। जिसमें करीब 60 छात्राएं रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में काम करने वाले एक कर्मचारी छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाता था। कर्मचारी पिछले 7 सालों से हॉस्टल में काम कर रहा था। आरोपी कर्मचारी छात्राओं के कमरे और बाथरूम में जाकर अश्लील वीडियो बनाता था। आक्रोशित छात्राएं आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं। 

छात्राओं ने सड़क पर किया जमकर हंगामा
गुरुवार की सुबह एक छात्रा हॉस्टल के बाथरूम में नहा रही थी। तभी कर्मचारी ने बाथरूम के टूटे हुए दरवाजे के नीचे वाले हिस्से से मोबाइल डालकर उसका वीडियो बनाना शुरूकर दिया। जब छात्रा को इस मामले की भनक लगी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राओं ने कर्मचारी को पकड़ लिया और हंगामा करते हुए सड़क पर आ गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी कर्मचारी को पुलिस को सौंप दिया गया। रावतपुर एसओ ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही कर्मचारी के मोबाइल की पड़ताल भी हो रही है।

बाल पकड़कर घसीटा, पटक-पटककर मारा... देवरानी को बीच सड़क पीटती जेठानी का Video

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां