गोल्डन बाबा ने बनवाया 5 लाख में सोने का मास्क, दावा- 'इसे लगाने से कभी नहीं होगा कोरोना'

गोल्डन बाबा ने 5 लाख रुपए खर्च करके यह कीमती मास्क बनवाया है। जिसे मुंबई के गहनों के कारीगिरों से तैयार करवाया गया है। जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने दावा किया है कि अब इसे पहने से कोरोना उनके पास भी नहीं भटक सकता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2021 1:11 PM IST / Updated: Jul 01 2021, 06:51 PM IST

कानपुर (उत्तर प्रदेश). कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क को सबसे सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि यह संक्रमण को शरीर में जाने से रोकता है। अभी तक आपने कपड़े से बने मास्क के बारे में सुना होगा। लेकिन अब सोने से मना हुआ मास्क आ गया है। जिसे कानपुर के गोल्डन बाबा मनोज सेंगर उर्फ मनोजानंद महाराज ने लाखों रुपए खर्च करके बनवाया है। उन्होंने दावा किया है कि इसे लगाने से कभी भी किसी को कोरोना नहीं हो सकता है। आइए जानते हैं इस गोल्डन मास्क के बारे में...

 5 लाख रुपए में बना है एक मास्क
दरअसल,  गोल्डन बाबा ने 5 लाख रुपए खर्च करके यह कीमती मास्क बनवाया है। जिसे मुंबई के गहनों के कारीगिरों से तैयार करवाया गया है। जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने दावा किया है कि अब इसे पहने से कोरोना उनके पास भी नहीं भटक सकता है। उनका कहना है कि यह मास्क तीन सालों तक बैक्टीरिया से उनकी रक्षा करने में सक्षम है। 

Latest Videos

इसका नाम है-'शिव स्वर्ण रक्षक कोरोना मास्क'
बता दें कि गोल्डन बाबा ने इस मास्क को  'शिव स्वर्ण रक्षक कोरोना मास्क' नाम दिया है। जिसको पहने से पहले उसकी विधि-विधान से भगवान शंकर के सामने रखकर तिलक लगाकर और मंत्र पढ़कर उसे बाबा ने अपने चेहरे पर पहना। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। 

गले में पहने रहते हैं  2 किलो सोने के गहने
गोल्डन बाबा का असली नाम मनोज सेंगर उर्फ मनोजानंद महाराज है, जो कि मूल रूप से  कानपुर के काकादेव इलाके के रहने वाले हैं। हालांकि, लोग उनको  गूगल गोल्डन बाबा के नाम से भी जानते हैं। इनको सोना पहनने का बहुत शौक है, वह हर समय करीब 2 किलो सोने के गहने अपने गले में पहने रहते हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

टाटा ट्रस्ट को मिल गया एक नया चेयरमैन, जानें कौन हैं Noel Tata ?
Ratan Tata Funeral: लड़खड़ाते कदम-नम आंखे...भाई को अंतिम विदाई दे रो पड़े जिमी टाटा
अपने लाडले डॉग 'GOA' के लिए कितनी दौलत छोड़ गए RATAN TATA?
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Ratan Tata Death: कौन हैं वो 5 लोग, जिन्हें माना जा रहा टाटा ग्रुप का फ्यूचर