महिला डॉक्टर से एकतरफा प्यार में सिरफिरा युवक बना मरीज, अस्पताल में जमकर हुई पिटाई के बाद पुलिस को बताया सच

Published : Nov 20, 2022, 10:09 AM IST
महिला डॉक्टर से एकतरफा प्यार में सिरफिरा युवक बना मरीज, अस्पताल में जमकर हुई पिटाई के बाद पुलिस को बताया सच

सार

यूपी के कानपुर के हैलट अस्पताल में एक युवक की जमकर पिटाई की गई। युवक डॉक्टर के एकतरफा प्यार में रोजाना मरीज बनकर अस्पताल जा रहा था। कर्मचारियों ने इस हरकत की भनक लगने के बाद उसकी पिटाई की। 

कानपुर: जाजमऊ निवासी एक सिरफिरा युवक रोजाना ही हैलट अस्पताल जाकर डॉक्टर से अपनी समस्याएं बताता। दरअसल वह डॉक्टर से प्यार करने लगा था और इसी के चलते दो सप्ताह से रोज ओपीडी पहुंचकर नई-नई बीमारियों का बहाना बताता। शनिवार को हैलट के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पीट दिया और पुलिस के सुपुर्द किया। उस पर छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आरोपी ने खुद ही पुलिस के सामने एकतरफा प्यार के चलते रोजाना अस्पताल जाने की बात की स्वीकार किया है। 

महिला डॉक्टर से मुलाकात के बाद रोजाना आने लगा सिरफिरा युवक
जाजमऊ का रहने वाला तौहीद अली कुछ समय पहले अपनी बीमारी के चलते हैलट में डॉक्टर को दिखाने पहुंचा था। अस्पताल में महिला डॉक्टर के द्वारा उसे दवाएं दी गई। इसके बाद वह लगातार ओपीडी आने लगा। शुरुआत से ही उसकी हरकतों पर अस्पताल के कर्मचारियों को शक था। इसके बाद जब कुछ दिनों तक वह महिला डॉक्टर उसे अस्पताल में नहीं मिली तो सिरफिरा युवक वहां मौजूद अन्य डॉक्टरों से पूछताछ करने लगा। 

महिला डॉक्टर के न मिलने पर अन्य लोगों से की पूछताछ 
इन सब के बीच अस्पताल के कर्मचारियों को शक हो गया। शक होने पर शनिवार को जब युवक ओपीडी पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवक की जमकर धुनाई कर दी गई। इस दौरान स्वरूपनगर थाने पहुंचने पर उसने पुलिस को अपने एकतरफा प्यार की कहानी सुनाई। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की पड़ताल पुलिस के द्वारा की जा रही है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि युवक लगातार कई दिनों से रोजाना अस्पताल आ रहा था। उसके द्वारा महिला डॉक्टर के बारे में अलग-अलग लोगों से पूछताछ भी की जा रही थी। इसी के चलते उन्हें शक हुआ और इस एकतरफा प्यार की घटना का खुलासा हुआ। 

KBC जैसी हॉट सीट पर बच्चों से होते है सवाल-जवाब, UP के प्राइमरी स्कूल में चलता है 'कौन बनेगा सैकड़ापति'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त