शादीशुदा युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर 6 महीने तक किया दुष्कर्म, घरवालों को ब्लैकमेल कर किया ये काम

Published : Nov 15, 2022, 11:25 AM IST
शादीशुदा युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर 6 महीने तक किया दुष्कर्म, घरवालों को ब्लैकमेल कर किया ये काम

सार

यूपी के जिले कानपुर में युवक ने पड़ोसी किशोरी को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करके छह महीने तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किशोरी के घरवालों को ब्लैकमेल कर जेवर मंगाकर बेच दिए।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में एक युवक ने पड़ोसी नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर उसको बेहोश कर दिया। उसके बाद लड़की का अश्लील वीडियो बनाया। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो के दम से वह ब्लैकमेल करके छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इसके अलावा वह किशोरी से उसकी मां के जेवरात और घर में रखा सारा कैश भी मंगाकर बेच डाला। इसका मामला जब खुला तो आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर किशोरी का वीडियो भी वायरल कर दिया। पीड़िता के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार यह मामला बिठूर मंधना के एक गांव का है। इसी गांव में पीड़िता और आरोपी रहता है। किशोरी ने बताया कि पड़ोस युवक से उसकी दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर घर में आने-जाने लगा। युवक पर आरोप है कि बीते अप्रैल को युवक ने झांसा देकर घर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उसके बेहोश हो जाने के बाद अश्लील वीडियो बनाया। आरोप यह भी है कि अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक दुष्कर्म किया। इसके अलावा फिर उसने दो नवंबर को किशोरी की मां को धमकाकर जेवरात और 48 हजार कैश रुपए भी हड़प लिए। पीड़ित किशोरी के घरवालों को मामले की जानकारी हुए तो वह आरोपी से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। युवक ने वीडियो को डिलीट करने को कहा तो दस हजार रुपए की मांग करने लगा। इससे परेशान होकर परिजन ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। 

पुलिस ने आरोपी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट कराए डिलीट
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसके साथ ही आरोपी विवेक बाल्मीकी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर एसपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला का कहना है कि आरोपी विवेक बाल्मीकी को दबिश देकर दबोच लिया गया है। इसके साथ ही उसका मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शादीशुदा होने के बाद भी किशोरी को झांसे में लेकर उसका यौन शोषण किया। आगे कहते है कि मामला खुलने पर उसने किशोरी का अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। इस वजह से उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो डिलीट कराया गया है।

एक कमरे में बेटे तो दूसरे में 2 पोतियों के लटक रहे थे शव, ड्यूटी से वापस आए बुजुर्ग के पैरों तले से खिसकी जमीन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर घर में दफन किया शव, चार साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

NCRB Report 2024: क्राइम रेट में यूपी राष्ट्रीय औसत से बेहतर, महिला सुरक्षा में बना देश का टॉप राज्य
UP Police SI Result 2026: 4543 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12,333 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल