कानपुर, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का रिजल्ट 10 मार्च गुरुवार को जारी हो गया। कानपुर जिले में सभी 10 विधानसभा सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 20 फरवरी को हुआ था। 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 3 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की है।   

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 8:41 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 06:10 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम जारी हो चुका है। जिले में 7 सीटों पर भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज की है, जबकि तीन सीट सपा के खाते में गई है।  जिले  की सभी 10 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में यहां भाजपा का दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने दस में से सात सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सपा ने दो और कांग्रेस ने एक सीट पर परचम लहराया था। बिल्हौर और घाटमपुर इस जिले की दो सुरक्षित सीट है। 

Bithoor Assembly seat 2022 result  :  बिठूर सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां पर भाजपा से अभिजीत सिंह सांगा, सपा गठबंधन से मुनींद्र शुक्ला, बसपा से रमेश सिंह यादव और कांग्रेस से अशोक कुमार निषाद प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा करीब 59 हजार वोटों से जीते थे।  

Latest Videos

Bilhaur Assembly seat 2022 result result  : यहां से भाजपा प्रत्याशी मोहित सोनकर ने जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। बिल्हौर सीट पर भाजपा से मोहित सोनकर, सपा गठबंधन से रचना सिंह, बसपा से मधु सिंह गौतम और कांग्रेस से उषारानी कोरी प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के भगवती प्रसाद सागर ने करीब 31 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  

Ghatampur Assembly seat 2022 result  : यहां से भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी सरोज ने जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। घाटमपुर सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से सरोज कुरील, सपा गठबंधन से भगवती प्रसाद सागर, बसपा से प्रशांत अहिरवार और कांग्रेस से राजनारायण कुरील मैदान में थे। 2017 में भाजपा से कमल रानी ने करीब 45 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। 2020 में यहां उपचुनाव हुए, जिसमें भाजपा के उपेंद्र कुमार पासवान जीते थे।  

Maharajpr Assembly seat 2022 result  : यहां से भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना ने जीत दर्ज की है। महाराजपुर सीट पर भाजपा से सतीश महाना, सपा गठबंधन से फतेहबहादुर सिंह गिल, बसपा से सुरेंद्र पाल सिंह चौहान और कांग्रेस से कनिष्क पांडे प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से सतीश महाना करीब 92 हजार वोटों से जीते थे।  

Kanpur cantt Assembly seat 2022 result  :  यहां से सपा प्रत्याशी मोहम्मद हसन ने जीत दर्ज की है। कानपुर कैंट सीट पर भाजपा से रघुनंदन सिंह भदौरिया, सपा गठबंधन से मोहम्मद हसन रुमी, बसपा से मोहम्मद शफी खान और कांग्रेस से साहिल अख्तर अंसारी मैदान में हैं। 2017 में कांग्रेस के साहिल अख्तर अंसारी करीब 9 हजार वोटों से जीते थे।    

Kidwainagar Assembly seat 2022 rresult  : यहां से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ने जीत दर्ज की है। किदवईनगर सीट पर भाजपा से महेश त्रिवेदी, सपा गठबंधन से अभिमन्यु गुप्ता, बसपा से मोहन मिश्रा और कांग्रेस से अजय कपूर प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से महेश त्रिवेदी करीब 34 हजार वोटों से जीते थे।  

Aryanagar Assembly seat 2022 result  :  यहां से सपा प्रत्याशी अमिताभ बाजपेयी ने जीत दर्ज की है। आर्यनगर सीट पर भाजपा से सुरेश अवस्थी, सपा गठबंधन से अमिताभ बाजपेयी, बसपा से डॉ. आदित्य और कांग्रेस से प्रमोद जायसवाल प्रत्याशी हैं। 2017 में सपा से अमिताभ बाजपेयी करीब छह हजार वोटों से जीते थे।  

Sishamau Assembly seat 2022 result  :  यहां से सपा प्रत्याशी इरफान सोलंकी ने जीत दर्ज की है। सीशामऊ सीट पर भाजपा से सलिल विश्नोई, सपा गठबंधन से इरफान सोलंकी, बसपा से रजनीश तिवारी और कांग्रेस से हाजी सुहेल अहमद मैदान में हैं। 2017 में सपा से इरफान सोलंकी करीब छह वोटों से जीते थे।    

Govindnagar Assembly seat 2022 result  :  यहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने जीत दर्ज की है। गोविंदनगर सीट पर भाजपा से सुरेंद्र मैथानी, सपा गठबंधन से सम्राट विकास, बसपा से अशोक कालिया और कांग्रेस से करिश्मा ठाकुर प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से सत्यदेव पचौरी करीब 71 हजार वोटों से जीते थे। वर्ष 2019 में यहां उपचुनाव हुआ, जिसमें सुरेंद्र मैथानी ने जीत दर्ज की। 

Kalyanpur Assembly seat 2022 result  :  यहां से भाजपा प्रत्याशी नीलीमा कटियार ने जीत दर्ज की है। कल्याणपुर सीट पर भाजपा से नीलिमा कटियार, सपा गठबंधन से सतीश निगम, बसपा से अरुण मिश्रा और कांग्रेस से नेहा तिवारी प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से नीलिमा कटियार ने करीब 23 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
कौन थी महालक्ष्मीः हेमंत से शादी-अशरफ से दोस्ती, नतीजा- बॉडी के 40 टुकड़े । Bengaluru Mahalakshmi
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
कंगना ने फिर लिया किसानों से पंगा, हिमाचल से दिल्ली तक बवाल । Kangana Ranaut