Kannauj, UP Election 2022 Result : जानें जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम 10 मार्च, गुरुवार को जारी हो गया। कन्नौज जिले में सभी 3 विधानसभा सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 20 फरवरी को संपन्न हुआ। यहां सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 8:33 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 08:27 PM IST

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट गुरुवार, 10 मार्च को जारी हुआ। सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में यहां भाजपा का दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 3 में से 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर सपा ने बाजी मारी। कन्नौज सदर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Chhibramau Assembly seat 2022 result Live: यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की है। छिबरामऊ विधानसभा सीट पर भाजपा से अर्चना पांडे, सपा गठबंधन से अरविंद सिंह यादव, बसपा से वहीदा बानों जूही और कांग्रेस से विजय मिश्रा प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा की अर्चना पांडे करीब 37 हजार वोटों से जीती थीं।   

Tirwa Assembly seat 2022 result Live : यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की है। तिर्वा सीट पर भाजपा से कैलाश राजपूत, सपा गठबंधन से अनिल पाल, बसपा से अजय वर्मा प्रत्याशी हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया। 2017 में भाजपा के कैलाश राजपूत ने करीब 24 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  

Kannauj Assembly seat 2022 result Live : यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। कन्नौज सदर सीट पर भाजपा से असीम अरुण, सपा गठबंधन से अनिल दोहरे, बसपा से समरजीत दोहरे और कांग्रेस से विनीता देवी मैदान में हैं। 2017 में सपा से अनिल दोहरे करीब ढाई हजार वोटों से जीते थे। 

Share this article
click me!