
कानपुर: हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी के गिरफ्त में आने के बाद उसका मोबाइल कई राज उगल रहा है। मुख्य साजिशकर्ता के मोबाइल में कुल 141 ग्रुप मिले है। तकरीबन इन सभी व्हाट्सऐप ग्रुप में बाजार बंदी औऱ बवाल को लेकर बातचीत की गई है। हिंसा के दिन पल-पल का अपडेट इन ग्रुप के जरिए उस तक पहुंच रहा था। कोई वीडियो तो कोई फोटो के जरिए हिंसा की अपडेट उस तक पहुंचा रहा था।
जौहर फैंस एसोसिएशन ग्रुप में सबसे ज्यादा एक्टिविटी
पुलिस ने इन सभी चीजों को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है। हयात और अन्य सभी आरोपियों के मोबाइल पुलिस के कब्जे में हैं। मुस्लिम संगठनों के व्हाट्सऐप ग्रुप भी हयात के मोबाइल से मिले हैं। बवाल के दिन सुबह से वह लगभग सभी ग्रुपों में सक्रिय था। इस दौरान सबसे अधिक बातचीत और अपडेट एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन कानपुर टीम के नाम के ग्रुप में देखने को मिल रहा था।
फोटो-वीडियो साझा करने पर दी जा रही थी शाबाशी
ग्रुप में पहले बाजार बंद को लेकर बातचीत की गई। इसके बाद तमाम अखबार की कटिंग आई। जब घटना वाले दिन बाजार बंद होना शुरू हुआ तो उससे जुड़ा अपडेट भी ग्रुप में आने लगा। फिर बवाल और उसके बाद जब हाशमी को आरोपी बनाया गया तो उसका अपडेट भी ग्रुप में पोस्ट हुआ। हयात ने ग्रुप में खुद भी कई पोस्ट किए और जिन लोगों ने फोटो वीडियो साझा किया उन्हें शाबाशी भी दी।
पत्नी भी कई ग्रुपों में लगातार थी सक्रिय
कई ग्रुप में हयात की पत्नी भी सक्रिय थी। बंदी से लेकर बवाल तक की तमाम वीडियो फोटो को उसने भी साझा किया। कई मैसेज डाले। पुलिस के मुताबिक कई ग्रुपों में हयात की पत्नी खुद भी एडमिन है। पुलिस एक-एक ग्रुप और एक-एक मैसेज की जांच में जुटी हुई है। पूरे तथ्यों को खंगाला जा रहा है और सभी की जांच की जा रही है।
कानपुर में हिंसा को भड़काकर लखनऊ चले गए थे आरोपी, यूट्यूबर के दफ्तर में ली थी शरण
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।