करहल सीट रिजल्ट अपडेट 2022: भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को अखिलेश यादव ने भारी मतों से हराया

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को भारी मतों से हरा दिया है। शुरू में बघेल इस चुनावी मैदान में तीसरे स्थान पर चल रहे थे और दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप नारायण थे। अखिलेश पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले को लोकसभा के लिए चुने जाते थे। इस सीट में तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 10, 2022 3:42 AM IST / Updated: Mar 10 2022, 05:29 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में जिन सीटों पर प्रदेश और देश नजर लगी हुई है उन सीटों में एक सीट है। मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट। करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhliesh Yadav) चुनाव मैदान में थे। अखिलेश पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले को लोकसभा के लिए चुने जाते थे। इस सीट में तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 

बता दें कि अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को भारी मतों से हरा दिया है। शुरू में बघेल इस चुनावी मैदान में तीसरे स्थान पर चल रहे थे और दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप नारायण थे। 

Latest Videos

आखिलेश यादव की संपत्ति
अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से नॉमिनेशन के समय संपत्ति का जो ब्यौरा चुनाव आयोग को सौंपा है, उसके मुताबिक अखिलेश, उनकी पत्नी डिंपल और बच्चों के नाम 40 करोड़ रुपए से अधिक चल-अचल संपत्ति है। खास बात यह है कि पिछले 5 साल यानी योगी के मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव की आमदनी में मामूली इजाफा हुआ है। 

कब हुई वोटिंग 
करहल विधानसभा सीट में तीसरे चरण में वोटिंग हुई। यहां 20 फ़रवरी को मतदान संपन्न हुआ था।  इस सीट पर इस बार करीब 65 फीसदी वोटिंग हुई। करहल में  1.35 लाख यादव वोटर हैं। 18000 बघेल, 35000 शाक्य, 12000 लोधी, 18000 मुस्लिम, 18000 ब्राह्मण, 25000 दलित वोटर हैं। साल 2017 के चुनाव में इस सीट पर सपा के सोबरन सिंह यादव ने बीजेपी की रमा शाक्य को हराकर जीत दर्ज की थी।

मुलायम से यहीं से शुरू की थी राजनीति
मुलायम सिंह यादव ने अपनी राजनीति करहल से ही शुरू की थी। यहीं के जैन इंटर कॉलेज में मुलायम सिंह यादव शिक्षक थे, इसी करहल के नेता नत्थू सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के अंदर पहलवान के साथ-साथ राजनीतिक पहलवानी के गुण भी देखें और उनको सबसे पहले करहल से ही चुनाव लड़वाया था। 

अखिलेश के खिलाफ कौन-कौन मैदान में
समाजवादी पार्टी- अखिलेश यादव
भाजपा- एसपी सिंह बघेल
बसपा- कुलदीप नरायन
 
बघेल के राजनीतिक गुरू हैं मुलायम
बीजेपी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ताल ठोक रहे हैं। एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के पीएसओ हुआ करते थे। जिनको मुलायम सिंह यादव ने ही राजनीति के गुर सिखाए थे और पहली बार चुनाव लड़वाया और जितवाया भी था। इस बार यहां मुकाबला बहुत रोचक है क्योंकि एक तरह मुलायम का बेटा मैदान में है तो दूसरी तरफ उनका शिष्य। 

UP Chunav 2022 Result : 1989 से गोरखपुर शहर सीट पर कभी नहीं हारी BJP, इस बार मैदान में हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

UP Chunav 2022 Result: बेटा बनकर केशव मौर्य ने सिराथू सीट से मांगे वोट, 2012 में यहीं से पहली बार बने थे विधायक

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल