Kashi Vishwanath corridor: PM मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह नाश्ते के बाद सुबह 9 से 9.45 बजे तक भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव की मौजूदगी रहेगी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2021 3:21 AM IST

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिनी दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बरेका परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन में भी भाग लेंगे। सम्मेलन में  9 डिप्टी सीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह नाश्ते के बाद सुबह 9 से 9.45 बजे तक भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव की मौजूदगी रहेगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक संबोधित करेंगे। सम्मेलन में सभी मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम अपने-अपने राज्यों में चल रहे विकास कार्यक्रमों की प्रगति बताएंगे। इसके अलावा आगामी दिनों के लिए रणनीति का खाका भी पेश करेंगे। बैठक के बाद बरेका से तीन बजे वह उमरहा स्थित स्वर्वेद मंदिर के वार्षिकोत्सव में भाग लेने पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3.30 से शाम 4.30 बजे तक घंटेभर समारोह को संबोधित करेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से शाम करीब 5 बजे दिल्ली को रवाना हो जाएंगे।

देर रात बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात में एक बजकर 13 मिनट पर बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री का फ्लीट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में आकर रुका। यहां से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर पहुंचे। स्टेशन की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। करीब दस मिनट ठहरने के बाद रवाना हुए। इसके पूर्व प्रधानमंत्री ने विश्वनाथ धाम का पुनः अवलोकन किया। गोदौलिया चौराहे पर कुछ आम लोगों से भी मुलाकात की।

देर रात बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे PM मोदी, CM योगी भी रहे मौजूद...जानें वजह

Read more Articles on
Share this article
click me!