लखीमपुर: भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज न करने पर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

Published : Sep 09, 2022, 06:00 PM IST
लखीमपुर: भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज न करने पर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

सार

लखीमपुर जिला अस्पताल में भाजपा नेता और होमगार्ड के बीच हुई मारपीट को लेकर शुक्रवार को डॉक्टरों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। डॉक्टरों ने मांग की थी कि होमगार्ड का मेडिकल करवा कर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

लखीमपुर: लखीमपुर जिला अस्पताल में दवाई लेने गए भाजपा नेता और होमगार्ड के बीच मारपीट हो गई थी। बीते गुरुवार की दोपहर एमसीएच विंग मोतीपुर में अस्थाई तौर पर चल रहे जिला अस्पताल में भाजपा नेता दवाई लेने गए थे। इस दौरान इस तरह की घटना सामने आई थी। जिसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा की तहरीर के आधार पर होमगार्ड राजेंद्र मिश्र के खिलाफ तहरीर लिख ली गई थी। जबकि होमगार्ड राजेंद्र मिश्र की तहरीर नहीं लिखी गई थी।

डॉक्टरों ने बंद की ओपीडी सेवाएं
इस घटना से नाराज डाक्टरों व जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं छोड़कर सभी जांच सेवा और ओपीडी को बंद कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने इस मामले में केवल एक पक्षीय कार्रवाई की है। डॉक्टरों का कहना है कि दवाई लेने आए भाजपा नेता नीरज मिश्रा बिना लाइन में लगे ओपीडी के अंदर जा रहे थे।

भाजपा नेता और होमगार्ड में हुई थी मारपीट
इस दौरान डॉक्टर रूम के सामने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड राजेंद्र मिश्रा ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह उससे विवाद करने लगे और इसके बाद मारपीट शुरुकर दी। जिसमें अस्पताल में तैनात होमगार्ड की वर्दी भी फट गई थी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता का सिर फूट गया था। डॉक्टरों ने कहा कि होमगार्ड की वर्दी फाड़ने और उससे मारपीट करने को लेकर नीरज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना की जानकारी होते ही उप जिलाधिकारी श्रद्धा सिंह व सीओ सिटी संदीप सिंह ने मौके पर नाराज डॉक्टरों और कर्मचारियों से बात कर उन्हें शांत किया। उन्होंने डाक्टरों से बातचीत कर ओपीडी चालू करने को कहा। 

होमगार्ड को मेडिकल के लिए भेजा
डॉक्टरों ने कहा कि होमगार्ड का मेडिकल करवा कर जब तक मंडल अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज नहीं होता तब तक ओपीडी सेवाओं को शुरु नहीं किया जाएगा। इसके बाद होमगार्ड को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। साथ ही अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करने का भी आश्वासन दिया है। जिला अस्पताल में भाजपा नेता दवाई लेने गए थे। इस दौरान भाजपा नेता की ओपीडी में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड से उनका विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच हुई इस मारपीट में जहां एक ओर होमगार्ड की वर्दी फट गई तो वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता का सिर फूट गया। 

लखीमपुर खीरी: अस्पताल दवा लेने गए भाजपा नेता की होमगार्ड से हुई मारपीट, अस्पताल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां