लखीमपुर खीरी: बारिश से ढही कच्ची दीवार की चपेट में आए 5 बच्चे, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल

Published : Sep 26, 2022, 12:27 PM IST
लखीमपुर खीरी: बारिश से ढही कच्ची दीवार की चपेट में आए 5 बच्चे, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल

सार

यूपी के लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही बारिश के चलते कच्ची दीवार गिर गई। इस दौरान दीवार के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। दीवार गिरने से 5 बच्चे मलबे के नीचे बद गए। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत और 3 घायल हो गए हैं।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कच्ची दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। लगातार हो रही बारिश कई लोगों पर कहर बनकर टूटी है। इससे पहले भी कई इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी के एक गांव में कच्ची दीवार गिरने से उसकी चपेट में पांच बच्चे आ गए। हादसे के दौरान दीवार के पास खेल रहे पांच बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस दौरान 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

दीवार गिरने से 2 बच्चों की मौके पर मौत
घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते घर के बाहर की कच्ची दीवार भीग गई थी।  हादसे के दौरान राम लोटन के घर के बार कुछ बच्चे खेल रहे थे। वहीं बारिश में भीगने के कारण दीवार ढह गई और 5 बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लेकिन जब तक लोगों द्वारा मलबे को हटाया जाता तब तक 8 वर्षीय सोनू और 7 वर्षीय रोशन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 

तीन घायल बच्चों का अस्पताल में चल रहा इलाज
इस घटना के बाद परिजन घायल बच्चों को फौरन अस्पताल लेकर भागे। उधर मृतक बच्चों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और आला अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार गिर गई और यह हादसा हो गया। 3 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। 

लखीमपुर: दो बहनों से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में गलती सुधारेगी पुलिस, आरोपियों की ADJ कोर्ट में होगी पेशी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता