यूपी के लखीपुर खीरी में यह लड़की ना बन सकी दुल्हन, दूल्हे की डिमांड सुन रो रहा परिवार

लखीमपुर खीरी में दहेज का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूल्हे ने ऑल्टो कार, ट्रैक्टर और तीन लाख रुपए की मांग की थी, जिसका इंतजाम पिता नहीं कर पाए। जिसके चलते ही बारात वहां नहीं पहुंची। इसके बाद दुल्हन और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 22, 2022 12:28 PM IST / Updated: Apr 22 2022, 06:39 PM IST

लखीमपुर खीरी: कोतवाली मैगलगंज अंतर्गत क्षेत्र के गांव चुरई पुरवा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे तक नहीं पहुंचा। बारात न आने का कारण लड़की के पिता द्वारा ऑल्टो कार, ट्रैक्टर और तीन लाख रुपए नकद का इंतजाम न कर पाना था। मौके पर बारात न आने से दुल्हन और उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाला है। दूल्हे का इंतजार कर रही दुल्हन का कहना है कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती है। 

पिता के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी बात
यह घटना चुरई पुरवा से सामने आई है। जहां अनिल कुमार ने अपनी पुत्री मधुबाला की शादी गोली मोहम्मदी के रहने वाले पंकज कुमार से तय की थी। लड़की के पिता के द्वारा जब ऑल्टो कार, ट्रैक्टर और तीन लाख की नकदी का इंतजाम नहीं कर पाया गया तो दूल्हा और बाराती नहीं आए। लड़की के पिता ने कहा कि वह कुछ दिनों में सभी मांगों को पूरा कर देंगे लेकिन कोई भी इस बात को मानने के लिए राजी नहीं हुआ। लड़के पक्ष से बात होने पर उन्होंने कहा कि वह बारात लेकर आ रहे हैं, लेकिन पूरी रात बीतने के बाद भी जब बारात दुल्हन के दरवाजे तक नहीं पहुंची तो सभी के चेहरों पर मायूसी देखी गई। लाखों के नुकसान के साथ ही जग हंसाई से दुल्हन पक्ष परेशान है। 

Latest Videos

दुल्हन बोली कर लूंगा आत्महत्या 
दुल्हन मधुबाला का कहना है कि किसी कारणवश उनके पिताजी इन सभी चीजों का इंतजाम नहीं कर पाए। इसी के चलते उनके घर पर बारात नहीं पहुंची। अगर बारात नहीं आती है तो वह आत्महत्या कर लेंगी। लड़की की मां के द्वारा कहा गया कि खाना, मिठाई और पंडाल समेत सभी इंतजाम थे लेकिन बारात न आने की वजह से गहरा सदमा लगा है। 

हर पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबरः बच्चे ने स्कूल बस की खिड़की से निकाला था सिर, नतीजा- सूनी हो गई एक मां की

गाजियाबाद: मोदीनगर में छात्र की मौत के मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारियों को किया निलंबित

Share this article
click me!

Latest Videos

रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'