ललितपुर: दुष्कर्म के झूठे आरोप में 20 साल युवक ने काटी सजा, अब शादी के दूसरे दिन दुल्हन चकमा देकर हो गई फरार

Published : Jul 24, 2022, 04:00 PM IST
ललितपुर: दुष्कर्म के झूठे आरोप में 20 साल युवक ने काटी सजा, अब शादी के दूसरे दिन दुल्हन चकमा देकर हो गई फरार

सार

यूपी के ललितपुर जिले में दुष्कर्म के झूठे आरोप में युवक 20 साल तक जेल में रहा। लेकिन रिहाई होने के बाद उसने नई जीवन की शुरुआत को सोचते हुए शादी करने की ठानी लेकिन उसके साथ ठगी हो गई। दुल्हन नगदी व जेवर लेकर फरार हो गई।

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के जिले ललितपुर में एक नई नवेली दुल्हन दूल्हे को चकमा देकर फरार हो गई। राज्य में इस तरह के मामले पहले भी देखने को मिले है कि शादी करने के बाद दुल्हन जेवरात व नगदी लेकर भाग जाती है। इतना ही नहीं झूठी शादी में लोगों को फंसाने के लिए कई गिरोह भी चलाते है। शादी के बाद नगदी और पैसे लेकर भाग जाते है। ऐसा ही मामला राज्य के ललितपुर जिले से सामने आया है। दूल्हे का आरोप है कि एक लाख रुपए दुल्हन के माता-पिता को देकर धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह किया था। लेकिन शादी के दूसरे दिन ही युवती पचास हजार रुपए नगदी और जेवर लेकर चली गई। इसी मामले में दूल्हे ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद युवक को मिली रिहाई
जानकारी के अनुसार महरौनी कोतवाली के अंतर्गत गांव सिलावन निवासी विष्णु तिवारी को 20 साल पहले दुष्कर्म के एक मामले में जेल भेज दिया गया था, लेकिन बाद में यह मामला झूठा निकला। निर्दोष होने के बावजूद विष्णु तिवारी को 20 साल तक जेल में रहे। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया था। दो साल पहले यह मामला काफी सुर्खियों में भी रहा था। ताजा रिपोर्ट्स के माने तो विष्णु तिवार ने 20 साल बाद घर बसाने के उद्देश्य से शादी करने का फैसला लिया। लेकिन विवाह के पवित्र बंधन के नाम पर विष्णु के साथ ठगी हो जाती है। 

शादी से पहले दुल्हन के माता-पिता को दिए एक लाख
एमपी के सागर जिले की रहने वाली राजकुमार नामक लड़की से 22 जुलाई को एक मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। जेल से बाहर आने के बाद नए जीवन की शुरुआत करने से पहले शनिवार को शहर के एक मंदिर में अपनी दुल्हन और उसके एक सहयोगी के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए आए थे, लेकिन दुल्हन अपने साथियों के साथ विष्णु तिवारी को चकमा देकर भाग गई। पीड़ित का आरोप है कि विवाह से पहले दुल्हन के माता-पिता को एक लाख रुपए दिए थे। तो वहीं दूसरी ओर उसकी दुल्हन 50 हजार रुपए नगदी और जेवर भी लेकर भाग गई। इसी ठगी की शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से भी की है।   

पड़ोस में रहने वाले युवक ने 14 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, पूरे 3 महीने बाद पीड़िता ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Lecturer Recruitment Exam 2026: 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, AI निगरानी में होंगे एग्जाम
GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में सरकारी प्लॉट खरीदने का मौका, 14 लाख से शुरू होगी कीमत