मामूली विवाद के बाद पैंट्री कार मैनेजर ने चलती ट्रेन से युवक को फेंका बाहर, जानिए क्या था पूरा मामला

Published : Aug 08, 2022, 09:19 AM IST
मामूली विवाद के बाद पैंट्री कार मैनेजर ने चलती ट्रेन से युवक को फेंका बाहर, जानिए क्या था पूरा मामला

सार

यूपी के ललितपुर में रेलवे कर्मचारियों ने एक युवक को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। युवक राप्तीसागर एक्सप्रेस से झांसी से ललितपुर वापस आ रहा था। इसी बीच पैंट्री कार मैनेजर से हुए विवाद के बाद यह घटना सामने आई। 

ललितपुर: भारतीय रेल के कर्मचारियों की हरकत कई बार उसकी तमाम सेवाओं के बावजूद विभाग को शर्मिंदा कर देती है। कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर से सामने आया है। यूपी के ललितपुर में रेल कर्मचारियों ने एक हैरान करने वाली हरकत की। यहां एक छोटे से विवाद के बाद ट्रेन के पैंट्री कर्मचारियों ने एक युवक को चलती ट्रेन से ही बाहर फेंक दिया। इसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

गुटखा की छीटें आने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
दरअसल ललितपुर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी रवि यादव राप्तीसागर एक्सप्रेस से झांसी से ललितपुर वापस आ रहे थे। इस बीच रास्ते में उसने पैंट्री कार मैनेजर से पानी की बोतल मांग ली। जब पैंट्री कार मैनेजर ने गुटखा थूंका तो कुछ छीटें रवि के ऊपर भी पड़ गई। इसी बात को लेकर पैंट्री कार मैनेजर और कर्मियों के बीच में विवाद खड़ा हो गया। रवि को ललितपुर उतरना था लेकिन जब उसकी ट्रेन वहां पहुंची तो पैंट्री कर्मचारियों और मैनेजर ने उसे उतरने ही नहीं दिया। फिर जैसे ही ट्रेन स्टेशन के आगे निकली तो पैंट्री मैनेजर ने शहर के आउटर से युवक को ट्रेन से धक्का दे दिया। हालांकि इस बीच युवक ने काफी मिन्नतें की लेकिन उसकी एक न सुनी गई। 

गंभीर हालत में युवक का इलाज जारी
चलती ट्रेन से गिरने के बाद युवक को काफी चोट आई। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। इस मामले में परिजनों ने जीआरपी के पास शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि रेलवे की ओऱ से इस मामले में क्या कार्रवाई की गई इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं इस बीच युवक के साथ हुई इस हरकत के बाद वह सदमे में है और परिजन भी उसको आई गंभीर चोट से परेशान हैं। 

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान आज कर सकते हैं समर्पण, कुर्सी बचाना हो जाएगा मुश्किल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

57 मिनट में दिल्ली–मेरठ! एक ही ट्रैक पर Rapid Rail और Metro, पीएम करेंगे लॉन्च
लखनऊ हिट-एंड-रन का VIDEO: 12वीं के छात्र ने 5 लोगों को रौंदा, 6 साल के बच्चे की मौत