प्रेमिका की शादी की खबर बर्दाश्त न कर सका प्रेमी, मां से बोला-आखिरी बार देख लो मेरा चेहरा, फिर...

Published : May 18, 2020, 04:54 PM IST
प्रेमिका की शादी की खबर बर्दाश्त न कर सका प्रेमी, मां से बोला-आखिरी बार देख लो मेरा चेहरा, फिर...

सार

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने कहा कि प्रेमिका की शादी होने से नाराज होकर युवक ने खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

हापुड़ ( Uttar Pradesh) । प्रेमिका की शादी होने की खबर बर्दाश्त न कर पाया। मां के पास जाकर बोला, देख लो आखिरी बार मेरा चेहरा, क्योंकि इसके बाद अब कभी नहीं देख पाओगी। मां कुछ समझती की बेटा चला गया और सिर में गोली मार ली। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया। जहां वह आखिरी सांसें गिन रहा है। यह घटना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के कोटला की है।

यह है पूरा मामला
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के कोटला निवासी आरिफ (12) का एक लड़की से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी एक दिन पहले शादी हो गई। इसकी जानकारी होने पर वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। 

एम्स में गिर रहा आखिरी सांसे
आज अपनी मां से कहा कि उसका आखिरी चेहरा देख लें, क्योंकि इसके बाद वो उसका चेहरा नहीं देख पाएगी। मां कुछ समझ पाती कि इतना कहने के बाद आरिफ घर से चला गया। परिवार को उसके सिर में गोली लगे होने की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में जनपद के एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन, हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कही ये बातें
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने कहा कि प्रेमिका की शादी होने से नाराज होकर युवक ने खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
 
PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति को दूसरी औरत संग देख भड़की पत्नी, कार के बोनट पर लटक गई-Bareilly का Video Viral
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी! आज इन जिलों में चलेगी लू, जानें पूरा हाल