अजब प्रेम की गजब कहानी: 45 साल की महिला को 25 साल के युवक से हुआ प्यार, थाने में हुई दोनों की शादी

Published : Dec 05, 2022, 09:18 AM IST
अजब प्रेम की गजब कहानी: 45 साल की महिला को 25 साल के युवक से हुआ प्यार, थाने में हुई दोनों की शादी

सार

लखनऊ के रहीमाबाद थाने में एक 45 वर्षीय महिला का विवाह उसके 25 वर्षीय प्रेमी के साथ करवाया गया। थाना परिसर में ही बने मंदिर में दोनों की शादी हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी ही बाराती और घराती बने।

लखनऊ: पुलिस सिर्फ अपराधियों को पकड़ने का काम ही नहीं करती बल्कि वक्त पड़ने पर प्रेमी जोड़ों की शादी भी करवाती है। ऐसा ही मामला रविवार को लखनऊ के रहीमाबाद से सामने आया। यहां 45 वर्षीय महिला का 25 साल के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी की सोची तो घरवालों ने विरोध किया। परेशान होकर प्रेमी जोड़ा रहीमाबाद थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों के घरवालों को थाने बुलाया और बातचीत के बाद समझौता करवाया।

पति के देहांत के बाद महिला को युवक से हुआ था प्रेम
पुलिस को पता लगा कि महिला के पति का देहांत 15 साल पहले हो गया था। महिला के एक बेटी है जिसकी उम्र 23 साल है। उसके दो बेटे भी हैं जिनकी उम्र 18 और 14 साल की है। महिला प्रेमी के साथ शादी की जिद कर रही थी जिसके लिए घरवाले तैयार नहीं थे। हालांकि पुलिस ने दोनों के बीच में समझौता करवा दिया। थाने में ही बने मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। इसके लिए थाना परिसर को सजाया गया और वहीं पर प्रेमी जोड़े का जयमाल भी करवाया गया।

पुलिसकर्मियों ने ही किया कन्यादान
इस अनोखी शादी में पुलिसकर्मी ही घराती और बाराती बने। शादी के लिए कन्यादान भी पुलिसवालों ने ही किया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की ओर से जानकारी दी गई कि महिला और युवक की सहमति से थाना परिसर में बने मंदिर में दोनों का विवाह करवाया गया। शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विधिवत दोनों की शादी संपन्न हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई। हालांकि महिला और युवक दोनों शादी करने के लिए तैयार थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को थाने बुलाया और वहीं पर महिला और उसके प्रेमी की शादी करवाई। 

डिंपल और रघुराज के बीच मुकाबला, रामगोपाल ने प्रशासन पर लगाया आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जौनपुर में हाईवे बनेगा तेजी से! किसानों के खाते में पहुंचे 195 करोड़
Republic Day 2026: हजरतगंज–चारबाग जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना फंसेंगे जाम में