मैनपुरी में 5 बजे तक 51.20% मतदान हुआ। जबकि खतौली में 5 बजे तक 54.50% मतदान हुआ। वहीं रामपुर में 5 बजे तक 31.22% मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत पर गौर किया जाए तो रामपुर में काफी कम मतदान हुआ। यहां सुबह से आरोप लग रहा था कि पुलिस मतदान की प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है औऱ लोगों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा।
Mainpuri By Election: अखिलेश यादव बोले- लोगों को नहीं डालने दिया जा रहा वोट
)
मैनपुरी: मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को हुआ। उपचुनाव को लेकर सपा और भाजपा ने जमकर प्रचार किया और अब जनता वोट कर अपना रुझान दे रही है। जनता ने किसके पक्ष में मतदान किया है इसका पता 8 दिसबंर को चलेगा। हालांकि मतदाताओं में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को लेकर उत्साह देखा गया। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव और रघुराज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला माना जा रहा है। चुनाव में सपा से डिंपल यादव और भाजपा से रघुराज सिंह शाक्य के अलावा राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेंद्र सिंह धनगर, भारतीय कृषक दल से प्रमोद यादव, सुषमा देवी और सुरेश चंद्र उम्मीदवार हैं। जानिए मतदान से जुड़े तमाम लाइव अपडेट्स
- FB
- TW
- Linkdin
मैनपुरी में शाम 5 बजे तक हुआ 51.20 फीसदी मतदान
मैनपुरी में लोग बढ़-चढ़कर कर रहे मतदान
खतौली उपचुनाव में 3 बजे तक 40.2 फीसदी मतदान हुआ। जबकि रामपुर उपचुनाव में 3 बजे तक 26.32 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं मैनपुरी में 47 फीसदी मतदान 3 बजे तक हुआ।
मैनपुरी में दोपहर 1 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान
मैनपुरी में 1 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि खतौली में 1 बजे तक 33.02 फीसदी मतदान हुआ है। ज्ञात हो कि सुबह मैनपुरी में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा था। हालांकि अन्य जगहों की अपेक्षा अब यहां मतदान प्रतिशत कम दिखाई पड़ रहा है। इस बीच कई जगहों पर ईवीएम खराब होने को लेकर सपा की ओर से शिकायत भी की गई है।
सपा का आरोप- नेताओं को किया जा रहा गिरफ्तार
मैनपुरी उपचुनाव के बीच सपा ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि करहल विधानसभा के सेक्टर 45 घिरोर में समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता को एसडीएम घिरोर, सीओ और इंस्पेक्टर जबरन थाने ले गए हैं। सपा नेताओं की फर्जी गिरफ्तार कर चुनाव प्रभावित करना चाह रहा भाजपाई प्रशासन।
एसएसपी ने कहा उठाए जा रहे हैं सभी फोन, नहीं बर्दाश्त की जाएगी धांधली
मैनपुरी के एसएसपी कमलेश दीक्षित ने सीयूजी नंबर न उठाने को लेकर कहा कि 'सभी नंबरों को उठाया जा रहा है। हो सकता है किसी वजह से व्यस्तता के कारण फोन रिसीव न हुआ हो लेकिन ऐसा नहीं है। अगर कोई भी गुंडागर्दी करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' आपको बता दें कि सपा की ओऱ से आरोप लगाया गया था कि चुनाव में धांधली हो रही है और जब शिकायत के लिए एसएसपी को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
डिंपल ने कहा- मैं इस क्षेत्र की बहूं हूं
अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पत्नी डिंपल यादव भी प्रचार के लिए पहुंची। उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र की बहू हूं और क्षेत्र में पहले भी मुझे बहुत प्यार दिया है।
11 बजे तक मैनपुरी में हुआ 19.5 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग की ओर से 11 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत जारी किया गया है। बताया गया कि सुबह 11 बजे तक मैनपुरी में 19.5% खतौली में 20.70 फीसदी और रामपुर में सुबह 11.3 फीसदी मतदान हुआ।
अखिलेश बोले- पुलिस नहीं डालने दे रही लोगों को वोट
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के अखिलेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान शुरू होने के साथ ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है यह भी मुझे जानकारी नही है? लेकिन सुबह से ही लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि 2024 के लिए हमें अच्छी तैयारी करनी होगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर भी केस दर्ज कराए जा रहे है। चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा हुआ है। अखिलेश ने कहा कि रामपुर में प्रशासन भाजपा का समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं। कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया है। रामपुर से सामने आ रही तस्वीरें परेशान करने वाली हैं।
सुबह 9 बजे तक मैनपुरी में सबसे ज्यादा मतदान
सुबह 9 बजे तक खतौली में 6.9 फीसदी, रामपुर में 3.97 फीसदी और मैनपुरी में 7.08 फीसदी मतदान हुआ है।
सीएम योगी ने की सुरक्षा, विकास और सुशासन के लिए मतदान की अपील
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर जनता से मतदान की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, मैनपुरी लोकसभा, रामपुर व खतौली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाइयो-बहनो! सुरक्षा, विकास व सुशासन के लिए आज मतदान अवश्य करें। हर वोट अमूल्य है। पहले मतदान-फिर जलपान!
सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के बीच सपा ने अलग-अलग बूथ और सेक्टर नंबर पर हो रही गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। ट्वीट कर जानकारी दी गई कि करहल विधानसभा के सेक्टर नंबर 21 में बूथ नंबर 296 प्रा. पाठशाला जगतपुर में केंद्रीय सुरक्षा बलों के द्वारा ID प्रूफ चेक करने के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। मतदान प्रतिशत घटाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा प्रशासन।संज्ञान ले चुनाव आयोग। जसवंतनगर विधानसभा के बूथ संख्या 299 कलेपुरा पर 1 घंटे से ईवीएम मशीन ख़राब है, अब तक नहीं शुरू हुआ मतदान। अन्य ट्वीट में बताया गया कि मैनपुरी सदर विधानसभा के बूथ संख्या 289 भरतपुरा एवं करहल विधानसभा के बूथ संख्या 344 के नगला महारम पर ईवीएम मशीन ख़राब होने की सूचना।
शिवपाल यादव ने जनता से की वोट करने की अपील
मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा उपचुनाव के बीच प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने लोगों से वोट अपील की। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि, 'मैं आप सभी मैनपुरी लोकसभा के मतदाताओं से मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव -2022 में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करता हूं। आपका हर एक मत, लोकतंत्र की ताकत है। तरक्की, खुशहाली व मैनपुरी के सर्वांगीण विकास के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।'
रामगोपाल यादव ने प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप
मैनपुरी उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच रामगोपाल यादव भी वोट डालने पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। रामगोपाल यादव ने कहा कि हमारे एजेंट को रातभर परेशान किया गया। लेकिन सपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। डिंपल यादव की यहां से ऐतिहासिक जीत होगी।
17.42 लाख मतदाता करेंगे मतदान
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में 17.42 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके लिए सुबह 7 बजे से सभी 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो गया है।