PWD मुख्यालय में मिला क्लर्क का शव और कमरे में पड़ी थी शराब की बोतलें, पत्नी ने लगाए कई गंभीर आरोप

Published : Aug 04, 2022, 10:40 AM IST
PWD मुख्यालय में मिला क्लर्क का शव और कमरे में पड़ी थी शराब की बोतलें, पत्नी ने लगाए कई गंभीर आरोप

सार

लखनऊ के पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में एक क्लर्क का शव मिला। संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद क्लर्क की पत्नी ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। जहां से शव मिला उसी कमरे में शराब की बोतलें भी पड़ी हुई थीं। 

लखनऊ: पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में तैनात क्लर्क विपिन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। विपिन का शव मुख्यालय में ही एक कमरे में पड़ा मिला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच कमरे की फॉरेंसिंक जांच भी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कमरे के अंदर शराब की बोतलें और अन्य संदिग्ध सामान भी मिला है। इस सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

खोजबीन के बाद मुख्यालय में मिला शव
प्रतापगढ़ के रहने वाले विपिन सिंह लखनऊ के फैजुल्लागंज में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। पीडब्ल्यूडी में वह बतौर क्लर्क तैनात थे। बुधवार देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच काफी खोजबीन के बाद वह पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पहुंची। जहां उनका शव पड़ा हुआ पाया गया। मामले को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

कमरे से शराब की बोतले भी मिली 
मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कमरे की जांच की गई है। सुरक्षाकर्मियों से भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षाकर्मियों की ओर से जानकारी दी गई कि कमरे में विपिन के अलावा आकाश और मुकेश भी मौजूद थे। कमरे से मिली शराब की बोतलों को कब्जे में लेकर पड़ताल की जा रही है। इस बीच मृतक की पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी कई सवाल खड़े किया है। पत्नी का कहना है कि कमरे में जब दो क्लर्क आकाश और मुकेश भी मौजूद थे तो उन्होंने इस घटना की जानकारी परिजनों को क्यों नहीं दी? आखिर सुरक्षाकर्मी को भी इस बारे में पता कैसे नहीं चल सका? वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होगें और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता लग पाएगा। 

नोएडा: होटल के कमरे में पंखे से लटकता मिला युवती का शव, पुलिस के सामने पिता ने सिपाही पर लगाया हत्या का आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Health News: CM योगी का दावा, इंसेफेलाइटिस नियंत्रण, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव
UP Assembly Budget Session: विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान, कानून-व्यवस्था, विकास और यूपी की बदली छवि पर जोर