लखनऊ में जारी है कुत्तों का आतंक, एक ही जगह पर बच्चों समेत 6 लोगों को बनाया निशाना 

Published : Sep 25, 2022, 02:43 PM IST
लखनऊ में जारी है कुत्तों का आतंक, एक ही जगह पर बच्चों समेत 6 लोगों को बनाया निशाना 

सार

लखनऊ में कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला पीजीआई क्षेत्र से सामने आया जहां कुत्ते ने कुछ ही घंटों में 6 लोगों को निशाना बनाया। मामले को लेकर कॉलोनी के लोगों ने अन्य भी आरोप लगाए।

लखनऊ: पीजीआई क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली रोड पर एल्डिको उद्यान टू सुरक्षा सेक्टर में कुत्तों का आतंक जारी है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं। महज 24 घंटे के भीतर ही बच्चों समेत आधा दर्जन लोग कुत्ते के हमले का शिकार हुए। इस मामले में जब लोगों ने नगर निगम के कंट्रोल रूम को फोन किया तो किसी ने भी फोन तक ही नहीं उठाया। 

नहीं उठा नगर निगम के कंट्रोल रूम का फोन 
मामले को लेकर एल्डिको उद्यान टू सुरक्षा के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन किया गया था, हालांकि किसी का भी फोन नहीं उठा। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एके सचान और कालोनी के लोगों ने बताया कि कुत्तों के आतंक के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। घर से बाहर निकलते समय भी अब लोग डरते नजर आ रहे हैं। बच्चे ही नहीं वृद्धजन भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। आपको बता दें कि नौ वर्षीय ह्रदयांश घर के सामने बने पार्क के मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी बीच कुत्ते ने उन्हें पैर को नोच डाला। 

कई अन्य लोगों को भी कुत्ते ने बनाया निशाना
इसी के 15 मिनट बाद उसी आवारा कुत्ते ने पत्र वितरक अनुज अवस्थी के पैर को दांतों से नोज लिया। उससे बचने के लिए जब वह भागे तो उसने दोबारा हमला कर दिया। किसी तरह से कालोनी वासियों ने उन्हें कुत्ते से बचाया। इसके बाद आठ साल की अभिश्री जो गेट से निकली थी उसे भी कुत्ते ने निशाना बना लिया। वहीं दो राहगीरों को भी उसके द्वारा निशाना बनाया गया। एक ही कुत्ते के द्वारा एक साथ इतने लोगों को काटे जाने के बाद लोगों में दहशत नजर आ रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई जगहों पर कुत्तों का आतंक देखा जा चुका है। 

कानपुर में शव के साथ 17 माह गुजारने वाले परिवार ने इलाज पर खर्च किए 30 लाख, जांच कमेटी हुई गठित

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां