यूपी में युवाओं को 100 दिन में मिलेंगी 10 हजार नौकरियां , सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Published : Apr 01, 2022, 09:32 AM ISTUpdated : Apr 01, 2022, 09:48 AM IST
यूपी में युवाओं को 100 दिन में मिलेंगी 10 हजार नौकरियां , सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को घोषणा की है कि प्रदेश के युवाओं को 100 दिन में दस हजार नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने यह निर्देश अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के समस्त चयन आयोगों, बोर्डों के अध्यक्षों के साथ बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि एक सत्र से जुड़ी सभी भर्ती परीक्षाएं उसी सत्र में सम्पन्न हों।   

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सरकार के सामने बेरोजगारी एक बड़ी मुद्दा था। जिसको लेकर विपक्ष ने कई बार सरकार पर सवाल उठाए थे। साथ ही कई बेरोजगार भी नौकरी के मुद्दे को लेकर सामने आए। सीएम योगी ने  नई सरकार के शपथ को बाद ही युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। 

पांच वर्षों में युवाओं को साढ़े चार लाख सरकारी नौकरियों से जोड़ा गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने एवं उन्हें रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने पिछले पांच वर्षों में युवाओं को साढ़े चार लाख सरकारी नौकरियों से जोड़ा है। पूर्व की भांति प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए सभी चयन आयोगों, बोर्डों को 100 दिवसीय, छह माह एवं वार्षिक लक्ष्यों को तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को अधियाचन समय से भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधियाचन व्यवस्था के डिजिटलीकरण की प्रगति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पूर्णतः पालन किया जाए। भर्ती के विज्ञापन में आरक्षण के नियमों का उल्लेख हो। भर्ती प्रक्रिया को शुचितापूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन एवं परीक्षा केन्द्रों के चयन में विशेष सावधानी बरती जाए। 

परीक्षा केन्द्रों को निर्धारित करने में शासकीय विद्यालयों को वरीयता दी जाए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि कोई भी दागदार छवि वाला केन्द्र, परीक्षा केन्द्र न बने। परीक्षा केन्द्र तय करने में अभ्यर्थियों की सहूलियतों का ध्यान रखा जाए। अभ्यर्थियों का सत्यापन तय समय में पूर्ण किया जाए। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं को पालीवाल समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप करने के निर्देश दिए।

नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को संबंधित संस्थाएं शासन, संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ संवाद एवं समन्वय बनाते हुए पूर्ण करें। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया की अवधि को कम करने के प्रयास किया जाए। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। 

भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। साक्षात्कार पैनल में सदस्यों के अतिरिक्त अनुभव प्राप्त व्यक्तियों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों की भर्ती प्रक्रिया को बेहतर एवं संवेदनापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अस्पतालों के संविदाकर्मियों को दी बड़ी राहत, सेवा समाप्ति का आदेश रद्द

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kanpur Weather Today: कानपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में गर्म और रात में हल्की ठंड
Prayagraj Weather Today: प्रयागराज में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप? पढ़ें कोहरा और प्रदूषण का अपडेट