कृष्णा, पल्लवी पटेल और ओमप्रकाश राजभर समेत कई नेता हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला

Published : Jul 02, 2022, 04:43 PM ISTUpdated : Jul 02, 2022, 05:25 PM IST
कृष्णा, पल्लवी पटेल और ओमप्रकाश राजभर समेत कई नेता हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला

सार

अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, पल्लवी पटेल और ओम प्रकाश राजभर समेत कई अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी को पुलिस लाइन लाया गया है। 

लखनऊ: अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, विधायक पल्लवी पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, महान दल के नेता केशव देव मौर्य और शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह गिरफ्तारी अपना दल संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की परमीशन को लेकर छिड़े घमासान के बीच हुई। यह सभी नेता इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाने पर अड़े हुए थे। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब ये लोग नहीं माने और मांग से पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इन सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है। 

काफी देर तक पुलिस ने किया समझाने का प्रयास 
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित होटल हयात में बड़ी संख्या में अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता मौजूद हैं। उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास पुलिस की ओर से किया जा रहा है। इन नेताओं को हिरासत में लिए जाने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृष्णा पटेल ने अपनी बेटी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रति गुस्सा जाहिर किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनकी गलती माफी के लायक नहीं है। वह जो भी कर रही हैं उनकी परवरिश ऐसी नहीं थी। वास्तविकता में अब लड़ाई घर की नहीं बल्कि वर्चस्व की हो चुकी है। इसी के साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के बाद से लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री पर भी पल्लवी ने साधा निशाना 
इस बीच पल्लवी पटेल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हमें हमारे नेता सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने की इजाजत नहीं मिल रही है। इसके लिए तीन-तीन लोकेशन को रद्द कर दिया गया है। जब पूछा जाता है तो कहते हैं कि ऊपर से ऑर्डर है। गृह विभाग मुख्यमंत्री जी के पास है क्या ये उनका आदेश था या फिर नीचे किसी अधिकारी का आदेश था। आखिर हमारे साथ यह सलूक क्या भाजपा के शीर्ष नेता को हराने की वजह से हो रहा है। आखिर किसलिए कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जा रही है। पल्लवी ने कहा कि विधानसभा चुनाव का बदला उनसे लिया जा रहा है। 

मेरठ: प्रेमी ने चौखट पर जहर खाकर दी जान तो भाईयों के साथ शव को जंगल में फेंक आई प्रेमिका, ऐसे हुआ खुलासा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP AI & Health Innovation Conference में बोले एक्सपर्ट- 'फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को सशक्त बनाए तभी सफल होगा AI'
Gorakhpur Mahotsav 2026: बॉलीवुड नाइट के लिए पहुंचे सिंगर बादशाह, CM योगी से की शिष्टाचार भेंट