'अपने देवता के खिलाफ नहीं चाहिए कोई कार्रवाई' पति से नाराज महिला ने 1090 मुख्यालय के बाहर खाया जहर

यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला ने पति से विवाद होने के बाद 1090 मुख्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद महिला ने जहर खा लिया। जब पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया तो महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2022 6:29 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। ढाई महीने पहले एक युवती ने परिवार से लड़कर अपने प्रेमी से मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद घर वालों को लेकर हुए विवाद में महिला अपने पति से इतना ज्यादा नाराज हो गई कि उसने हेल्प लाइन मुख्यालय (1090) पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत करने के बाद महिला ने मुख्यालय के बाहर जहर खा लिया। वहीं इसके बाद महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद महिला ने पति पर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। महिला का कहना है कि उसका पति उसका देवता है। 

गुस्से में उठाया ऐसा कदम
महिला ने कहा कि उसने गुस्से में ऐसा कदम उठा लिया था। बाराबंकी निवासी महिला की सेवा 24 अक्टूबर को प्रेमी से पति बना युवक कर रहा है। महिला ने जिस पति को जेल भेजने के लिए बीते गुरुवार को 1090 मुख्यालय के सामने खटमल मारने वाली दवा पीकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। वही महिला अब सात जन्मों तक अपने पति के साथ जीने-मरने की कसम खा रही है। महिला का कहना है कि उसे जल्दी गुस्सा आता है। घटना वाले दिन भी उसे गुस्सा आ गया था। इसके बाद पति ने उसे मनाया भी नहीं। इस कारण उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया। महिला के जहर खाने के बाद दर्जन भर से ज्यादा पुलिस अधिकारी उसके पास आ चुके हैं। लेकिन महिला सभी से कह रही है कि उससे गलती हो गई है। 

Latest Videos

परिवार के खिलाफ जा कर की है शादी
बाराबंकी निवासी सिविल इंजीनियर पति ने बताया कि उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसकी पत्नी ऐसा कदम उठा सकती है। पति ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के कॉल सेंटर में 4 महीने पहले उसकी युवती से मुलाकात हुई थी। बातचीत में पता चला कि वह उसके पड़ोस वाले गांव की रहने वाली है। 1 महीने बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। परिजनों के नहीं मानने पर दोनों ने 24 अक्टूबर को मंदिर में जाकर शादी कर ली और साथ रहने लगे। शादी के बाद दोनों के परिवार वालों ने उनसे संबंध खत्म कर लिए थे। बताया गया कि दोनों का वैवाहिक जीवन अच्छा चल रहा था। वहीं अचानक से परिवार को लेकर दोनों के बीच बात हुई। जिस पर छोटे से विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। गोतमपल्ली थाना इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाया था। फिलहाल महिला ने शिकायत करने से मना कर दिया है। वहीं उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

दहेज के लिए हैवान बना मर्चेंट नेवी अफसर, पत्नी को पीटने के बाद करता ऐसा काम, पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले