सौतेली मां ने मासूम के प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता तेल, जब पिता से लिपटकर रोई बेटी तब हैवानियत का पता चला

Published : Jul 14, 2022, 11:53 AM ISTUpdated : Jul 14, 2022, 11:56 AM IST
सौतेली मां ने मासूम के प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता तेल, जब पिता से लिपटकर रोई बेटी तब हैवानियत का पता चला

सार

लखनऊ के ठाकुरगंज से सौतेली मां की हैवानियत सामने आई है। आरोपी महिला ने 6 साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट में गर्म तेल डाल दिया। इसके बाद गर्म चिमटे को भी अंदर डालकर बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। 

लखनऊ: जनपद में एक सौतेली मां का अपनी ही छह साल की बच्ची पर कहर सामने आया। इस घटना के बाद लोगों का इंसानियत से ही भरोसा उठने लगा है। ठाकुरगंज के शांतिनगर में एक महिला ने अपनी ही 6 साल की सौतेली बेटी के नाजुक अंगों और पैर को खौलते तेल से जला दिया। बच्ची के पिता ने इस बात की जानकारी ठाकुरगंज पुलिस को दी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच बच्ची का इलाज भी जारी है।  

पिता की गैर मौजूदगी में दिया गया वारदात को अंजाम 
थाना ठाकुरगंज से सामने आई यह घटना 8 जुलाई की है। यहां बच्ची की किसी बात से नाराज सौतेली मां ने 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत कर डाली। जिस वक्त महिला की पति और मासूम बच्ची का पिता घर पर नहीं था तब उसने इस वारदात को अंजाम दिया। सौतेली मां ने बच्ची के नाजुक अंगों में तेल डाला और फिर चिमटा डालकर बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। इसके बाद बच्ची को रोता-कराहता छोड़ महिला मौके से फरार हो गई। 

मासूम को कराहता देख पिता को लगा वारदात का पता
मासूम बच्ची ने खौफ में किसी को भी मां की इन हरकतों के बारे में नहीं बताया। हालांकि असहनीय दर्द से परेशान उसे कराहता देख बच्ची के पिता को पूरी घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मासूम बच्ची पिता से लिपटकर रोने लगी। बच्ची के पिता ने फौरन थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। मामले को लेकर ठाकुरगंज इंस्पेक्टर की ओर से बताया गया कि बच्ची के पिता चाट का ठेला लगाते हैं। पिता के घर पर न होने पर सौतेली मां ने बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार किया है। आरोपी महिला पूनम की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस बीच बच्ची का उपचार जारी है। 

उदयपुर कांड के हत्यारों रियाज और गौस की डिटेल खंगाल रही यूपी एटीएस, जानिए क्या है पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Cabinet Decision: लखनऊ मेट्रो फेज-1बी और मीरजापुर में नई यूनिवर्सिटी को मंजूरी, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ा
Yogi Cabinet Decision: यूपी में OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी, लोहिया संस्थान को मिली 855 करोड़ की सौगात