योगी कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित किए गए आवास, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मिला दिनेश शर्मा का आवास

Published : Mar 31, 2022, 12:57 PM IST
 योगी कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित किए गए आवास, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मिला दिनेश शर्मा का आवास

सार

पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का आवास उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को दे दिया गया है। विक्रमादित्य मार्ग स्थित 3 पुराना मंत्री आवास उनको सौंपा गया है। वहीं  11 कालिदास मार्ग ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को सौंपा गया है। 

लखनऊ: राज्य संपत्ति विभाग ने योगी टीम के मंत्रियों को आवास आवंटित कर दिया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का आवास उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को दे दिया गया है। विक्रमादित्य मार्ग स्थित 3 पुराना मंत्री आवास उनको सौंपा गया है। वहीं  11 कालिदास मार्ग ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को सौंपा गया है। 

ये होगा स्वतंत्र देव सिंह का नया पता
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को गौतमपल्ली कॉलोनी स्थित 4 नया आवास आवंटित किया है। जबकि सरकार ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव और राजनाथ सिंह की कालिदास मार्ग स्थित कोठी किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किया है।

जानिए किसको कहां मिला आवास
महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य को 9 राजभवन, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 4 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग, धर्मपाल सिंह को एक उप सचिव माल एवेन्यू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को 9ए कालिदास मार्ग, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को 16 गौतमपल्ली स्थित आवास आवंटित किया गया है। इसी तरह उच्च शिक्षा मंत्री योगेद्र उपाध्याय को 10ए कालिदास मार्ग, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को ए माल एवेन्यू और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद को 11 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग आवंटित किया गया है।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को 4 गौतम पल्ली, नितिन अग्रवाल को 3 गौतमपल्ली, असीम अरुण को 5ए डुप्लेक्स मालएवेन्यू, दयाशंकर सिंह को 9 कालिदास मार्ग, दिनेश प्रताप सिंह को 19 गौतमपल्ली, अरुण कुमार सक्सेना को 12ए गौतमपल्ली और दयाशंकर मिश्रा दयालु को 2 तिलक मार्ग आवास आवंटित किया गया है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मायावती के निशाने पर रही भाजपा सरकार, कहा- गरीबों पर पड़ रही सीधी मार

योगी सरकार ने बच्चों के लिए शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान', जानिए क्या है CM योगी का खास प्लान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल
Lucknow Weather Update: पछुआ हवाओं से और बढ़ेगी ठंड? जानिए लखनऊ के मौसम का ताजा हाल