लखनऊ रिजल्ट 2022 : 7 सीटों पर बीजेपी को मिली, जानें सपा ने जीत कौन-कौन सीट

लखनऊ जिले में सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान चौथे चरण में 23 फरवरी को संपन्न हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 9:52 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 11:48 PM IST

लखनऊ. लखनऊ जिले (Lucknow District) की सभी 9 विधानसभा के रिजल्ट आ गए हैं। लखनऊ में वोटिंग चौथे चरण (Fourth Phase Voting) में यानी 23 फरवरी को संपन्न हुई थी। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने 9 में से 8 और सपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। मलीहाबाद और मोहनलालगंज इस जिले की दो सुरक्षित सीट हैं। भाजपा ने इस बार भी लखनऊ में कमाल किया है। 

Bakshi kaa Talab Election Results 2022:  बीजेपी कैंडिडेट की जीत। बख्शी का तालाब विधानसभा सीट पर भाजपा से योगेश शुक्ला, सपा गठबंधन से गोमती यादव, बसपा से सलाऊद्दीन सिद्दीकी और कांग्रेस से ललन कुमार प्रत्याशी थी। 2017 में भाजपा प्रत्याशी अविनाश त्रिवेदी ने जीत दर्ज की थी।  

Latest Videos

Lucknow Cantt  Election Results 2022: यहां से भाजपा के ब्रजेश पाठक ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से राजू गांधी, बसपा से अनिल पांडे और कांग्रेस से दिलप्रीत सिंह प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से रीता जोशी ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2019 में उपचुनाव हुए, जिसमें भाजपा से ही सुरेश चंद्र तिवारी जीते थे। 

Malihabad Election Results 2022: बीजेपी के कैंडिडेट की जीत। यह सुरक्षित सीट है। मलीहाबाद सीट पर भाजपा से जय देवी, सपा गठबंधन से सुशीला सरोज, बसपा से जगदीश रावत और कांग्रेस से रामकरन पासी मैदान में थी। 2017 में भाजपा से जय देवी ने जीत दर्ज की थी।    

Lucknow Central Election Results 2022: सपा की जीत। लखनऊ सेंट्रल सीट पर भाजपा से रजनीश गुप्ता, सपा गठबंधन से रविदास मेहरोत्रा, बसपा से आशीष चंद्रा श्रीवास्तव और कांग्रेस से सदफ  जफर प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से ब्रजेश पाठक जीते थे।  

Lucknow East Election Results 2022: बीजेपी की जीत। लखनऊ पूर्व सीट पर भाजपा से आशुतोष टंडन गोपाल, सपा गठबंधन से अनुराग भदौरिया, बसपा से आशीष कुमार  सिन्हा और कांग्रेस से पंकज तिवारी मैदान में थे। 2017 में भाजपा से आशुतोष टंडन गोपाल जीते थे। 

Lucknow North Election Results 2022: बीजेपी की जीत। लखनऊ उत्तर सीट पर भाजपा से नीरज बोरा, सपा गठबंधन से पूजा शुक्ला, बसपा से सरवर मलिक और कांग्रेस से अजय श्रीवास्तव मैदान में थे। 2017 में भाजपा से नीरज बोरा जीते थे।   

Mohanlal Ganj Election Results 2022:  भाजपा की जीत। यह सुरक्षित सीट है। मोहनलाल गंज सीट पर भाजपा से अमरेश कुमार, सपा गठबंधन से अंबरीश पुष्कर, बसपा से देवेंद्र कुमार सरोज और कांग्रेस से ममता चौधरी मैदान में थे। 2017 में सपा से अंबरीश पुष्कर ने जीत दर्ज की थी।    

Lucknow West Election Results 2022 LIVE: सपा कैंडिडेट की जीत । लखनऊ पश्चिम सीट पर भाजपा से अंजनी श्रीवास्तव, सपा गठबंधन से अरमान, बसपा से कायम रजा खान और कांग्रेस से शहाना सिद्दीकी मैदान में थे। 2017 में भाजपा से सुरेश कुमार श्रीवास्वत जीते थे।   

Sarojini Nagar Election Results 2022 LIVE:  सरोजनी नगर सीट पर भाजपा से राज राजेश्वर सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 26 हजार 106 से जीच दर्ज की। यहां से सपा गठबंधन ने अभिषेक मिश्रा, बसपा से जलीस खान और कांग्रेस से रुद्र दमन सिंह मैदान में उतारा था। 2017 में भाजपा से स्वाति सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी।  

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
ऐसा क्या बोल गए अमित शाह जो भड़क उठा बांग्लादेश, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!